फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US categorized India as countries like Pakistan, Syria and Yemen advised its citizens not to go to India

अमेरिका ने भारत को पाकिस्तान, सीरिया और यमन जैसे देशों की श्रेणी में डाला, नागरिकों को दी नहीं जाने की सलाह

Wed, 26 Aug 2020 11:20 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Aug 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
US categorized India as countries like Pakistan, Syria and Yemen advised its citizens not to go to India
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारत के साथ दोस्ती के दावे करने वाले अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। अमेरिका ने इसकी वजह भारत में कोरोना संकट, अपराध और आतंकवाद को बताया है। यही नहीं अमेरिका ने भारत की यात्रा के लिए रेटिंग चार निर्धारित की है, जिसे सबसे खराब माना जाता है। इस श्रेणी में भारत के अलावा युद्धग्रस्त सीरिया, आतंकवाद का केंद्र पाकिस्तान, ईरान, इराक और यमन शामिल हैं।

विज्ञापन


अमेरिका ने कहा है कि भारत में कोरोना संकट है। इसके अलावा देश में अपराध और आतंकवाद में तेजी आई है, इसलिए अमेरिकी नागरिक भारत की यात्रा नहीं करें। अमेरिका ने अपने एडवाइजरी की कुछ अन्य वजहों में महिलाओं के खिलाफ अपराध और उग्रवाद को भी कारण बताया है। उधर, इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी संघ (FAITH) ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि वे अमेरिका सरकार से ट्रेवेल एडवाइजरी को बदलने के लिए दबाव डालें।
विज्ञापन



'फेथ' ने कहा कि इस समय पर्यटन उद्योग कोरोना महामारी की वजह से गंभीर संकट से गुजर रहा है और जल्द ही भारत में यह उद्योग फिर से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अमेरिका द्वारा जारी ट्रेवेल एडवाइजरी से पर्यटन उद्योग को खासा नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में पर्यटन उद्योग के लिए अमेरिकी पर्यटक हर मौसम में बेहद अहम रहे हैं। यही नहीं अमेरिका से आने वाले पर्यटक अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा समय तक भारत में रहते हैं। अमेरिकी पर्यटक जहां 29 दिन तक रहता है, वहीं अन्य देशों के लोग 22 दिनों तक रहते हैं। फेथ ने कहा कि अगर अमेरिकी सरकार भारत के पक्ष में ट्रेवेल एडवाइजरी जारी करती है तो यह भारत में यात्रा को लेकर एक अच्छा माहौल पैदा करेगा। इससे कोरोना से प्रभावित पर्यटन उद्योग को बहुत राहत मिलेगी।


23 अगस्त को अमेरिका द्वारा जारी इस ट्रेवेल एडवाइजरी में भारत के अलावा पाकिस्तान, सीरिया, यमन, ईरान और इराक जैसे हिंसा प्रभावित देशों को शामिल किया गया है। इस अमेरिकी एडवाइजरी में यह भी चेतावनी दी गई है कि कोरोना वायरस की वजह से सीमा और एयरपोर्ट को बंद किया जा सकता है। यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। लॉकडाउन लग सकता है। अमेरिका के विदेश विभाग ने विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और भारत-पाकिस्तान सीमा पर नहीं जाने के लिए चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed