फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US carried out drone strike against ISIS in Afghanistan

पलटवार: अमेरिका ने 48 घंटे में लिया काबुल धमाकों का बदला, ड्रोन अटैक में मार गिराया ISIS का साजिशकर्ता

Sat, 28 Aug 2021 12:38 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 28 Aug 2021 12:38 PM IST
सार

काबुल ब्लास्ट के जवाब में अमेरिका ने अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में हवाई हमला किया है। इस हमले में एक साजिशकर्ता ढेर हो गया।

विज्ञापन
US carried out drone strike against ISIS in Afghanistan
ड्रोन हमला - फोटो : iStock

विस्तार

 काबुल एयरपोर्ट के बाहर आत्मघाती हमलों के बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन आईएस-के के ठिकानों पर हवाई हमला किया है। अमेरिका ने अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में आतंकियों के ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया है। इस हमले में एक साजिशकर्ता ढेर हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हमले में काबुल एयरपोर्ट पर धमाकों का मास्टरमाइंड मारा जा चुका है। वहीं,  अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे काबुल एयरपोर्ट से तुरंत हट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


काबुल एयरपोर्ट के बाहर धमाकों में 170 लोगों की मौत
बता दें कि 26 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट के बाहर  दो फिदायीन हमले हुए थे। धमाकों में 170 लोगों को मौत हो गई। इन हमलों में 13 अमेरिकी सैनिक और 2 ब्रिटिश नागरिक भी मारे गए, वहीं 1276 से ज्यादा लोग घायल हुए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। घटना के बाद राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि था समय आने पर आतंकियों को अमेरिका करारा जवाब देगा। अमेरिका इसे माफ नहीं करेगा बल्कि उसे सजा देगा।








हवाई हमले के बाद अमेरिका बोला- लक्ष्य को मार गिराया
आतंकी संगठन आईएस-के पर जवाबी कार्रवाई के बाद यूएस सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर कहा कि हमने लक्ष्य को मार गिराया है। इससे किसी आम नागरिकों का नुकसान नहीं हुआ है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed