{"_id":"66a83de85fd3e50d5b06ce33","slug":"us-california-quivers-with-an-earthquake-of-4-9-magnitude-trembles-felt-in-los-angeles-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA Earthquake: 4.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से थर्राया कैलिफोर्निया, लास एंजिल्स में भी महसूस किए गए झटके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA Earthquake: 4.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से थर्राया कैलिफोर्निया, लास एंजिल्स में भी महसूस किए गए झटके
Tue, 30 Jul 2024 06:42 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:42 AM IST
सार
USA Earthquake: अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोमवार को 4.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद के झटके लॉस एंजिल्स में भी महसूस किए गए।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : istock
विस्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोमवार को 4.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद के झटके लॉस एंजिल्स में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बैरस्टो के पास था। इस तीव्रता के भूकंप ने कैलिफोर्निया के लोगों को चिंता में डाल दिया। भूकंप खत्म होने के बाद भी झटके लंबे समय तक महसूस किए जाते रहे। अधिकारी राज्य में जान-माल के नुकसान की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
देश के भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे भूकंप के झटके शुरू हुए और इसका केंद्र जमीन से पांच मील नीचे था। यूएस टुडे की खबर के मुताबिक, सैन बर्नार्डिगो काउंटी के अलावा लॉस एंजिल्स, केर्न, रिवरसाइड और ऑरेंज काउंटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 और 2.7 मापी गई।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के लोगों ने सोशल मीडिया भूकंप के झटकों के वीडियो और तस्वीरें साझा कीं और अपने अनुभवों को साझा किया। बैरस्टो फायर प्रोटेक्शन डिस्ट्रिक्ट बटालियन के प्रमुख ट्रैविस एस्पिनोजा ने कहा कि भूकंप के बाद घायल लोगों या गंभीर संपत्ति के नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं है। लॉन्ग बीच के मेयर रेक्स रिचर्डसन ने एक्स पर लिखा कि राज्य के संबंधित अधिकारी 120 मील की दूरी पर आए भूकंप से अवगत हैं। उन्होंने आगे लिखा, अब तक हमारे शहर को नुकसान या प्रभाव की कोई रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन