फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US California Gurudwara Shooting members of Sikh community arrested in mass raids AK47 machine gun news and up

US: गुरुद्वारे में गोलीबारी मामले में 17 गिरफ्तार, मशीन गन और एके-47 बरामद, इनमें दो माफिया भारत में वॉन्टेड

Tue, 18 Apr 2023 07:55 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 18 Apr 2023 07:55 AM IST
सार

बताया गया है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें अधिकतर सिख समुदाय के हैं। गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी मामले में इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
US California Gurudwara Shooting members of Sikh community arrested in mass raids AK47 machine gun news and up
अमेरिका में गोलीबारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैक्रामेंटो स्थित एक गुरुद्वारे में पिछले महीने हुई शूटिंग की घटना को लेकर पुलिस ने बड़े स्तर पर छापेमारी की है। बताया गया है कि गोलीबारी की उस घटना को लेकर 20 जगहों पर छापेमारी की गई। उस घटना को लेकर 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने छापों में एके-47, मशीन गन और कई हैंडगन्स बरामद की हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें अधिकतर सिख समुदाय के हैं। गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी मामले में इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा, यूबा शहर के पुलिस प्रमुख ब्रायन बेकर, सटर काउंटी जिले के अटॉर्नी जेनिफर डुप्री ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें दो माफिया से जुड़े अपराधी हैं और भारत में हत्या के मामलों में वॉन्टेड हैं। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं गिरफ्तार लोग दो दुश्मन अपराधी गुटों से जुड़े हैं। इन पर कैलिफोर्निया के सटर, सैक्रामेंटो, सैन वॉकिन, सोलानो, योलो और मर्सड काउंटी में हिंसा, गोलीबारी और हत्या की कोशिशों के आरोप हैं। पकड़े गए लोग कथित तौर पर स्टॉकटन में एक सिख गुरुद्वारे में गोलीबारी के लिए भी जिम्मेदार हैं। यह घटना पिछले साल 27 अगस्त को हुई थी। अब इनके तार इस साल 23 मार्च को हुई शूटिंग की घटना से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed