फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Child Abducted from California at Age Six, Found 73 Years Later News in hindi

US: छह साल की उम्र में कैलिफोर्निया से अगवा हुआ था बच्चा, अब 73 साल बाद भतीजी ने ढूंढ निकाला

Mon, 23 Sep 2024 09:33 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 23 Sep 2024 09:33 AM IST
सार

प्यूर्टो रिकान में जन्मे अल्बिनो अब 79 वर्ष के हैं। जब अल्बिनो अपने 10 साल के भाई रॉजर के साथ खेल रहे थे। उसी समय वहां एक महिला आई और टॉफी देने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी।

विज्ञापन
US Child Abducted from California at Age Six, Found 73 Years Later News in hindi
अल्बिनो 79 साल की उम्र में वापस परिवार से मिले। - फोटो : एक्स/Alida Alequin

विस्तार

अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के पूर्वी तट से 73 साल पहले अगवा हुआ छह साल का बच्चा अब मिला है। 21 फरवरी 1951 में लुइस आर्मंडो अल्बिनो नामक एक बच्चे को कैलिफोर्निया के वेस्ट ओकलैंड के एक पार्क से अगवा कर लिया गया था। दशकों तक, उनका ठिकाना एक रहस्य बना रहा

विज्ञापन


छह साल का बच्चा अब 79 साल का वृद्ध
प्यूर्टो रिकान में जन्मे अल्बिनो अब 79 वर्ष के हैं। वे पांच भाई-बहनों में से एक हैं। जब अल्बिनो अपने 10 साल के भाई रॉजर के साथ खेल रहे थे। उसी समय वहां एक महिला आई और टॉफी देने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी। बाद में,उसे न्यूयॉर्क के एक जोड़े ने गोद ले लिया। पुलिस, तटरक्षक और सेना के जवानों ने उसकी खोज में पूरे इलाके की तलाशी ली थी। एफबीआई को भी मदद के लिए बुलाया गया था।दुर्भाग्य से, बच्चे के अपहरण का मामला सात दशकों तक लटका रहा।
विज्ञापन


मां को थी हमेशा से वापस लौटने की उम्मीद
अपने बेटे के इतने लंबे समय तक लापता रहने के बावजूद, लुइस की मां ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। उन्हें हमेशा से उम्मीद थी कि उनका बेटा वापस आ जाएगा। साल 2005 में वह अपने बेटे के बारे में जाने बिना ही चल बसी। मगर लुइस की 63 साल की भतीजी एलिडा एलेक्विन ने अपने लंबे समय से खोए चाचा को खोजने का मजबूत इरादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतीजी की खोज लाई अच्छा नतीजा
एलीडा ने स्थानीय कानून प्रवर्तन की मदद ली। उन्होंने डीएनए परीक्षण और लुइस के लापता होने के बारे में पुराने अखबारों की कतरनों से मिली जानकारी का उपयोग किया। एलिडा ने अपनी बेटियों के साथ बाद में लुइस की ओकलैंड पब्लिक लाइब्रेरी में तस्वीरों की एक माइक्रोफिल्म पाई, जिससे उन्हें एहसास हुआ कि वह वास्तव में उनके लंबे समय से खोए हुए चाचा थे।


पिता और दादा बन चुके हैं लुइस
लुइस, जो खुद एक पिता और दादा बन गए थे, अपने बड़े भाई रॉजर से फिर से मिले। मगर यह मिलन बहुत अधिक समय तक खुशी भरा नहीं रह पाया। दरअसल, रॉजर की पिछले महीने 82 वर्ष की आयु में कैंसर से मृत्यु हो गई। एफबीआई के अनुसार अपहरण की जांच अभी भी चल रही है। एलेक्विन ने भाइयों के मिलन पर कहा, 'उन्होंने एक-दूसरे को पकड़ लिया और बहुत कसकर गले मिले। वे लोग एक साथ बैठे और बस बातें करते रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed