यमन: US ने उड़ाया हूतियों का अड्डा, ट्रंप ने साझा किया 25 सेकेंड का वीडियो; कहा- उफ अब वे हमला नहीं कर पाएंगे
अमेरिका ने हूतियों पर हमले तेज कर दिए हैं। यमन की राजधानी सना में लगातार अमेरिकी सैन्य विमान हूतियों के अड्डों को निशाना बना रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से साझा किए गए वीडियो में हूतियों के अड्डे पर किए गए हमले का दृश्य साफ नजर आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
These Houthis gathered for instructions on an attack. Oops, there will be no attack by these Houthis!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) April 4, 2025
They will never sink our ships again! pic.twitter.com/lEzfyDgWP5
बीते दिनों में अमेरिका ने हूतियों पर हमले तेज कर दिए हैं। यमन की राजधानी सना में लगातार अमेरिकी सैन्य विमान हूतियों के अड्डों को निशाना बना रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से साझा किए गए वीडियो में हूतियों के अड्डे पर किए गए हमले का दृश्य साफ नजर आ रहा है। 25 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग गोलाई में खड़े हैं। अचानक एक चमक पड़ती और धुआं उठने लगता है। इसके बाद लोग भागने लगते हैं। आसपास खड़े वाहनों से भी धुआं उठ रहा है। ट्रंप ने वींंडियो में लिखा है कि ये हूती हमले के निर्देश के लिए एकत्र हुए थे। उफ, ये हूती हमला नहीं करेंगे! वे फिर कभी हमारे जहाज़ नहीं डुबोएंगे।
ईरान पर दबाव बनाने का प्रयास
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी अभियान के रुकने के कोई संकेत नहीं हैं, क्योंकि ट्रंप प्रशासन ईरान के बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। इसलिए ईरान समर्थित हूतियों पर लगातार हवाई हमले जारी हैं। बुधवार को यमन के हूती विद्रोही-नियंत्रित क्षेत्रों में अमेरिका ने हवाई हमले किए थे। हूती विद्रोहियों ने दावा किया था कि लाल सागर के बंदरगाह शहर होदेदा के पास एक हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: ताइवान की सीमा के पास चीनी लड़ाकू विमानों को जमावड़ा, वायु सीमा का किया उल्लंघन, US ने दी चेतावनी
दर्द झेलना पड़ेगा
इससे पहले ट्रंप ने हूतियों को चेतावनी दी थी कि यमन के हूती विद्रोहियों पर हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक वे जहाजों के लिए खतरा बने रहेंगे। उन्होंने हूतियों और उनके ईरानी समर्थकों को चेतावनी दी कि उन्हें आने वाले समय में असली दर्द झेलना पड़ेगा। ट्रंप ने कहा था कि हूतियों के पास एक सीधा विकल्प है- अमेरिकी जहाजों पर हमले बंद करो। हम भी तुम पर हमले रोक देंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो यह तो बस शुरुआत है। हूतियों और उनके ईरान समर्थकों दोनों के लिए असली दर्द बाकी है।
संबंधित वीडियो