फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan detects 12 Chinese aircraft sorties, 6 naval vessels near its territory us warns china

China-Taiwan: ताइवान की सीमा पर चीनी लड़ाकू विमानों को जमावड़ा, वायु सीमा का किया उल्लंघन, US ने दी चेतावनी

Sat, 05 Apr 2025 07:34 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 07:34 AM IST
सार

Taiwan: चीन की सेना ने ताइवान के आसपास पिछले दो दिनों में 28 सैन्य विमान और 15 नौसैनिक जहाजों की गतिविधियां संचालित की हैं। कई विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा पार कर ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे हैं। जिसके चलते क्षेत्रीय तनाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने चीन को इस हरकत के लिए चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Taiwan detects 12 Chinese aircraft sorties, 6 naval vessels near its territory us warns china
ताइवान- चीन - फोटो : ANI / Freepik

विस्तार

चीन और ताइवान के बीच लगातार टकराव बढ़ता जा रहा है। चीन के लड़ाकू विमान लगातार ताइवन की सीमा में घुसकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसी बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि शुक्रवार सुबह 6 बजे  चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी  के 12 विमान और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी  के 6 पोतों की गतिविधि ताइवान के आसपास दर्ज की हैं। ताइवान का दावा है कि इन 12 विमानों में से 9 ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन


लगातार ताइवान को उकसा रहा है चीन
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक पोस्ट में लिखा, पीएलए के 12 विमान और चीन नेवी के 6 पोत ताइवान के आसपास सक्रिय पाए गए हैं। इनमें से 9 विमानों ने मध्य रेखा पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। हमने स्थिति की निगरानी की और उचित प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को ही ताइवान ने  पीएलए के 16 विमानों, 9 नेवी पोतों और 2 आधिकारिक जहाजों की गतिविधि दर्ज की थी। उन 16 विमानों में से 15 ने मध्य रेखा पार कर ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने दर्ज कराया विरोध
इससे पहले, ताइपे टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने ताइवान के आसपास चीन की सेना द्वारा हाल ही में किए गए संयुक्त अभ्यास के बाद ताइवान जलडमरूमध्य में "यथास्थिति" में किसी भी एकतरफा बदलाव के प्रति अपनी अस्वीकृति दोहराई है।

 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट को ताइपे टाइम्स से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताइवान जलडमरूमध्य में शांति बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करते हैं और बल या दबाव के जरिए यथास्थिति में किसी भी एकतरफा बदलाव के प्रयास का विरोध किया है। 


अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने सेंट्रल न्यूज एजेंसी को बताया कि चीन की टकरावपूर्ण सैन्य कार्रवाइयां और बयानबाजी "केवल तनाव को बढ़ाती हैं और क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ वैश्विक समृद्धि को भी खतरे में डालती हैं। 

US: वॉशिंगटन और ओरेगन ने भी दी ट्रंप के नए चुनावी आदेश को कोर्ट में चुनौती; आईएएफ मामले में राष्ट्रपति को झटका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed