फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US begins joint war practice with Australia and Japan in Guam to compete with China

चीन से मुकाबला करने के लिए गुआम में ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ अमेरिका ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

Tue, 09 Feb 2021 01:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हांगकांग
एजेंसी, हांगकांग Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 09 Feb 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
US begins joint war practice with Australia and Japan in Guam to compete with China
US Army

चीन द्वारा लगातार की जा रही उकसावे की कार्रवाई के बीच अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ गुआम में संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया है। इसके लिए उसने बड़ी संख्या में बलों को तैनात किया है और वायुसेना को भी प्रशिक्षण में शामिल किया है। इस युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलिया और जापान को शामिल करना चीन से मुकाबले की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन


साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि 19 फरवरी तक चलने वाले एंडरसन एयरफोर्स बेस (कॉप नॉर्थ-21) में वार्षिक अभ्यास को चीन या रूस के हमले से बचने के लिए बढ़ती प्रतिद्वंद्विता के मद्देनजर देखा जा रहा है। इस युद्धाभ्यास के लिए पहले चरण में एफ-35 लड़ाकू विमान भाग लेंगे और इनके साथ जापान के कोकु-जिएताई तथा ऑस्ट्रेलिया के वायुसेना विमान भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


तीन फरवरी से शुरू इस युद्धाभ्यास में मानवीय सहायता और आपदा राहत संचालन को लेकर भी संयुक्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चीनी सैन्य विश्लेषक सोंग झोंगपिंग ने कहा कि यह अभ्यास गुआम व अन्य ठिकानों के बीच संबंध सुनिश्चित करने के लिए है और यह बीजिंग के खिलाफ है। उन्होंने कहा, इस अभ्यास में चौथी और पांचवीं पीढ़ी के विमान आपसी सुरक्षा योजना को बनाने के लिए जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed