फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US BBC documentary support free press in world importance of democratic principles like freedom of expression

BBC: 'हम प्रेस की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं...' भारत में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री बैन पर बोला अमेरिका

Thu, 26 Jan 2023 08:33 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 08:33 AM IST
सार

नेड प्राइस ने अमेरिका और भारत के बीच राजनयिक संबंधों को रेखांकित किया और भारत के लोकतंत्र को एक जीवंत बताते हुए उन्होंने कहा कि हम हर उस चीज को देखते हैं जो हमें एक साथ जोड़ती है, और हम उन सभी तत्वों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं जो हमें एक साथ बांधते हैं।

विज्ञापन
US BBC documentary support free press in world importance of democratic principles like freedom of expression
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस - फोटो : ani

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर खड़े हुए विवाद के बीच अमेरिकी विदेश विभाग का बयान सामने आया हैं।विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हम दुनिया में स्वतंत्र प्रेस का समर्थन करते हैं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व लोकतांत्रिक सिद्धांतों के महत्व को समझते हैं। 

विज्ञापन


भारत-अमेरिका के संबंध गहरे
नेड प्राइस ने कहा, अमेरिका और भारत के बीच राजनयिक संबंध गहरे हैं। भारत के लोकतंत्र को जीवंत बताते हुए उन्होंने कहा कि हम हर उस चीज को देखते हैं, जो हमें एक साथ जोड़ती हैं और हम उन सभी तत्वों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं जो हमें एक साथ बांधते हैं। उन्होंने इस तथ्य पर भी जोर दिया कि अमेरिका भारत के साथ जो साझेदारी साझा करता है वह असाधारण रूप से गहरी है और दोनों राष्ट्र उन मूल्यों को साझा करते हैं जो अमेरिकी लोकतंत्र और भारतीय लोकतंत्र के लिए सामान्य हैं। नेड प्राइस ने कहा, आप जिस डॉक्यूमेंट्री का जिक्र कर रहे हैं, मैं उससे परिचित नहीं हूं। मैं उन साझा मूल्यों से बहुत परिचित हूं जो संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत को दो संपन्न व जीवंत लोकतंत्रों के रूप में स्थापित करते हैं। 
विज्ञापन


ऋषि सुनक ने किया पीएम मोदी का बचाव
पिछले हफ्ते, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव किया और बीबीसी डॉक्यूमेंट्री से खुद को दूर कर लिया, यह कहते हुए कि वह अपने भारतीय समकक्ष के चरित्र चित्रण से सहमत नहीं हैं। सुनक ने ये टिप्पणी पाकिस्तान मूल के सांसद इमरान हुसैन द्वारा ब्रिटिश संसद में उठाए गए विवादित डॉक्युमेंट्री पर की। उन्होंने कहा कि इस पर यूके सरकार की स्थिति स्पष्ट और लंबे समय से चली आ रही है और बदली नहीं है। आगे सुनक ने कहा, 'निश्चित रूप से हम उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करते हैं, चाहे यह कहीं भी हो, लेकिन मैं उस चरित्र-चित्रण से बिल्कुल सहमत नहीं हूं, जो नरेंद्र मोदी को लेकर सामने रखा गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीसी ने क्या सफाई दी थी?  
उधर शुक्रवार को बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री का बचाव किया था। बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह एक 'गंभीरता से शोध की गई' डॉक्यूमेंट्री है जिसमें अहम मुद्दों को उजागर करने की कोशिश की गई है। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'डॉक्यूमेंट्री पर उच्चतम संपादकीय मानकों के अनुसार गहन शोध किया गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed