{"_id":"5d8208178ebc3e01557e6884","slug":"us-banned-16-companies-of-italy-panama-and-columbia-for-relations-with-venezuela","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला से संबंध के चलते अमेरिका ने इटली, पनामा, कोलंबिया की 16 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेनेजुएला से संबंध के चलते अमेरिका ने इटली, पनामा, कोलंबिया की 16 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
Wed, 18 Sep 2019 04:03 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 18 Sep 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
निकोलस मादुरो (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने कोलंबिया के कारोबारी एलेक्स नैन साब मोरान से जुड़ी 16 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही इटली, पनामा की कुछ कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो का साथ देने की वजह से इन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
अमेरिका के वित्त विभाग ने मंगलवार को इन प्रतिबंधों की घोषणा की। ये प्रतिबंध साब और उसके दो भाइयों अमीर तथा लुईस, साब के कारोबारी भागीदार अलवारो पुलिदो और पुलिदो के बेटे डेविड एनरिक रुबियो गोंजालेज के खिलाफ लगाए गए। इनके ऊपर मदुरो की मदद करने का आरोप है।
विज्ञापन
साब और अन्य लोगों द्वारा नियंत्रित 16 कंपनियों के खिलाफ भी प्रतिबंध लगाए गए। इनमें से एक कंपनी इटली में, चार कंपनियां पनामा में और 11 कंपनियां कोलंबिया में स्थित हैं। ये प्रतिबंध साब, अन्य व्यक्तियों और कंपनियों को अमेरिका वित्तीय प्रणाली का लाभ उठाने या अमेरिका में कारोबार करने से रोकते हैं।
विज्ञापन