फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-Bangladesh PM Sheikh Hasina and US NSA meeting for improving bilateral ties

US-Bangladesh: पीएम शेख हसीना और अमेरिकी एनएसए के बीच हुई बैठक, द्विपक्षीय संबंध सुधारने पर की चर्चा

Wed, 04 Oct 2023 07:51 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 07:51 AM IST
सार

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में रणनीतिक संचार के समन्वयक जॉन किर्बी ने बताया कि प्रधानमंत्री शेख हसीना और अमेरिकी एनएसए ने जलवायु परिवर्तन सहित कई मुद्दों पर द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए बात की।

विज्ञापन
US-Bangladesh PM Sheikh Hasina and US NSA meeting for improving bilateral ties
शेख हसीना - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पिछले सप्ताह अपनी वॉशिंगटन यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवन के साथ बैठक की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध सुधारने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


पिछले महीने, नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ शेख हसीना की सार्थक बैठक हुई थी। इसके बाद शेख हसीना ने पिछले सप्ताह अमेरिका का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाइडन प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन


द्वीपक्षीय संबंधों पर चर्चा
व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में रणनीतिक संचार के समन्वयक जॉन किर्बी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री हसीना और अमेरिकी एनएसए ने जलवायु परिवर्तन सहित कई मुद्दों पर द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के महत्व पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में आगामी आम चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को अहम माना जा रहा है। किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि शेख हसीना और जैक सुलिवन ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के संबंध में भी चर्चा की।

बता दें, एक दिन पहले ही अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने संवाददाताओं से कहा था कि अमेरिका वही चाहता है, जो बांग्लादेशी चाहते हैं, यानी देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाएं।

शांतिपूर्ण तरीके से हों चुनाव
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में सरकार, राजनीतिक दल, नागरिक समाज और मीडिया सभी ने इच्छा व्यक्त की है कि आगामी आम चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों। साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किए जाएंम, जैसा कि अमेरिका चाहता है।


मिलर ने कहा कि हमने जो वीजा प्रतिबंध नीति की घोषणा की है, वह बांग्लादेश के लोगों की अपने नेताओं को स्वतंत्र रूप से चुनने की इच्छा का समर्थन करती है। अमेरिका किसी विशेष पार्टी का समर्थन नहीं करता है और चुनाव के नतीजे को प्रभावित नहीं करना चाहता है। हम केवल सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बांग्लादेश के लोग स्वतंत्र रूप से अपने नेताओं को चुन सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed