फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US balloon claim hysterical and absurd Chinas top diplomat Wang Yi

US-China: 'जासूसी' गुब्बारे पर चीन और अमेरिका आमने-सामने, बीजिंग ने कहा- बदनाम करने की कोशिश कर रहा वॉशिंगटन

Sun, 19 Feb 2023 02:31 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Feb 2023 02:31 AM IST
सार

वांग यी ने कहा, वाशिंगटन का चीन को एक गंभीर भू-राजनीतिक चुनौती और अमेरिका के लिए खतरा मानने का विचार गलत है। यह चीन के बारे में एक गुमराह करने वाली धारणा है और इस धारणा के साथ अमेरिका चीन को बदनाम करने और शिकंजा कसने के लिए अपने सभी साधनों का उपयोग कर रहा है

विज्ञापन
US balloon claim hysterical and absurd Chinas top diplomat Wang Yi
शी जिनपिंग, जो बाइडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका और चीन के बीच गुब्बारों को लेकर तनाव बना हुआ है। पहले अमेरिका में आसमान में एक हफ्ते तक चीनी गुब्बारा दिखाई दिया, जिसे बाद में मार गिराया गया था। इसके बाद चीन के ऊपर भी अमेरिकी गुब्बारे दिखाई दिए। दोनों देश अपने गुब्बारों से जासूसी के आरोपों से इनकार कर रहे हैं। इस बीच, बीजिंग ने अपने गुब्बारों को 'निगरानी वस्तु' बताने को लेकर वॉशिंगटन की आलोचना की और इसे बेतुका करार दिया। 

विज्ञापन


चीन को बदनाम करने की कोशिश कर रहा अमेरिका: वांग यी
म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में विश्व नेताओं को संबोधित करते हुए चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी ने आरोप लगाया कि अमेरिका एशियाई दिग्गज को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, जबकि वह खुद ऐसी नीतियों को लागू कर रहा है जो उसके प्रतिमानों के विपरीत हैं, जैसे मुक्त व्यापार।
विज्ञापन


'अमेरिका का चीन को खतरा मानना विचार गलत'
उन्होंने कहा कि वाशिंगटन का चीन को एक गंभीर भू-राजनीतिक चुनौती और अमेरिका के लिए खतरा मानने का विचार गलत है। उन्होंने कहा, यह चीन के बारे में एक गुमराह करने वाली धारणा है और इस धारणा के साथ अमेरिका चीन को बदनाम करने और शिकंजा कसने के लिए अपने सभी साधनों का उपयोग कर रहा है, और ऐसा करने के लिए अन्य देशों का सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'घरेलू मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा बाइडन प्रशासन'
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की बीजिंग को लेकर गलत धारणा है। उन्होंने कहा, आसमान में कई देशों के कई गुब्बारे हैं। क्या आप उनमें से हर एक को नीचे गिराना चाहते हैं? उन्होंने अमेरिका से आग्रह किया कि वह अपनी घरेलू समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की निरर्थक चीजें न करे।

दोनों देशों ने छोड़े एक दूसरे के एयर स्पेस में गुब्बारे
गौरतलब है कि अमेरिका ने एक सप्ताह तक देश के ऊपर मंडराने के बाद चार फरवरी को एक विशालकाय गुब्बारे को मार गिराया था, अमेरिका ने इसे जासूसी गुब्बारा कहा था। वहीं, चीन ने दावा किया था कि यह मौसम संबंधी अनुसंधान के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला गुब्बारा था। वहीं, बीजिंग ने भी वाशिंगटन पर अपने क्षेत्र में जासूसी गुब्बारे भेजने का आरोप लगाया, जिसका अमेरिका ने खंडन किया। 


अमेरिका ने बीजिंग की कई कंपनियों पर लगाए नए प्रतिबंध
ग्लोबल सिक्योरिटी डॉट ओआरजी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को अचानक चीन की अपनी महत्वपूर्ण यात्रा रद्द करनी पड़ी। इस बीच, बाइडन प्रशासन ने बीजिंग की कई कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाए। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उसने पांच चीनी कंपनियों और बीजिंग के एयरोस्पेस कार्यक्रमों से जुड़े एक शोध संस्थान को निर्यात ब्लैकलिस्ट में शामिल किया है।  वाणिज्य विभाग ने कहा कि चीन के सैन्य आधुनिकीकरण प्रयासों, विशेष रूप से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एयरोस्पेस कार्यक्रमों का छह कंपनियों ने समर्थन किया था। इसमें चीनी गुब्बारे का समर्थन करना भी शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed