फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US backed India move to declare Masood Azhar, Muhammad Saeed and two others as individual terrorists

भारत ने अजहर, इब्राहिम, लखवी और सईद को घोषित किया व्यक्तिगत आतंकी, अमेरिका ने की तारीफ

Thu, 05 Sep 2019 10:56 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 05 Sep 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
US backed India move to declare Masood Azhar, Muhammad Saeed and two others as individual terrorists
आतंकी हाफिज सईद (फाइल फोटो)

भारत ने नए आतंकवाद निरोधक कानून के तहत बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर, लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद और दो अन्य को आतंकवादी घोषित किया है। अमेरिका ने भारत के इस कदम की काफी सराहना की है। दक्षिण और मध्य एशिया के कार्यवाहक सहायक सचिव एलिस वेल्स ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


वेल्स ने लिखा, 'हम भारत के साथ खड़े हैं और चार कुख्यात आतंकवादियों- मौलाना मसूद अजहर, हाफिज सईद. जकी-उर-रहमान लखवी और दाऊद इब्राहिम को नामित करने के लिए नए कानूनी अधिकारों का उपयोग करने की वजह से उसकी सराहना करते हैं। यह नया कानून आतंकवाद के संकट से निपटने के लिए भारत अमेरिका के संयुक्त प्रयासों के लिए संभावनाओं का विस्तार करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने जकी-उर-रहमान लखवी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को भी व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया है। इसे लेकर बुधवार को अधिसूचना जारी की गई। वहीं संसद से लगभग एक महीने पहले यह विधेयक पास हुआ था। गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया, ‘केंद्र सरकार मानती है कि मौलाना मसूद अजहर आतंकवाद में शामिल है और मौलाना मसूद अजहर को उपरोक्त कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया जाता है।’ 

इसमें कहा गया है, ‘जहां तक केंद्र सरकार का मानना है हाफिज मोहम्मद सईद आतंकवाद में शामिल है और हाफिज मोहम्मद सईद को उपरोक्त कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया जाता है।’ सईद का जहां 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमलों के पीछे हाथ था। वहीं मसूद अजहर इस साल फरवरी में हुए पुलवामा हमलों का जिम्मेदार था। इसके अलावा उसने 2001 में संसद हमले को भी अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed