फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American Student Sameer Kamath found dead in Purdue university Authorities claims the case of suicide

Indian Students Deaths: 'पर्ड्यू में भारतीय-अमेरिकी छात्र ने खुद को गोली मारकर दी थी जान', मामले में बड़ा दावा

Thu, 08 Feb 2024 07:47 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 08 Feb 2024 07:47 AM IST
सार

अधिकारी का कहना है कि समीर कामथ की मौत सिर में गोली लगने की वजह से हुई है। यह आत्महत्या का मामला है। हालांकि,अभी एक और रिपोर्ट इस मामले में सामने आनी है। 
 

विज्ञापन
Indian American Student Sameer Kamath found dead in Purdue university Authorities claims the case of suicide
समीर कामथ (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में भारतीय छात्रों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच, इंडियाना राज्य में स्थित प्रतिष्ठित पर्ड्यू विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहा एक भारतीय छात्र इस हफ्ते मृत पाया गया था। इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। उसके सिर में गोली लगी है। 

विज्ञापन


पर्ड्यू विश्वविद्यालय की एक समाचार एजेंसी के अनुसार, समीर कामथ को पांच फरवरी की शाम करीब पांच बजे मृत पाया गया था। उनका शव विश्वविद्यालय के क्रो ग्रोव में NICHES भूमि ट्रस्ट पर मिला था, जो एक प्रकृति संरक्षित क्षेत्र है। वॉरेन काउंटी के कोरोनर जस्टिन ब्रुमेट ने बुधवार को बताया था कि इंडियाना के क्रॉफर्ड्सविले में छह फरवरी को कामथ का फोरेंसिक पोस्टमार्टम किया गया था।
विज्ञापन


ब्रुमेट के कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कामथ की मौत सिर में गोली लगने की वजह से हुई है। यह आत्महत्या का मामला है। उसने खुद को गोली मारी है। हालांकि, एक रिपोर्ट इस मामले में अभी और सामने आनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने की जांच
विज्ञप्ति में कहा गया है, 'कई अन्य स्थानीय और संघीय एजेंसियों के साथ मिलकर जांच की गई है। इससे मौत का कारण साफ है। कामथ की मौत के कारण के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने से पहले उसके परिवार को बता दिया गया था। जांच वॉरेन काउंटी कोरोनर कार्यालय, वॉरेन काउंटी शेरिफ कार्यालय, पर्ड्यू विश्वविद्यालय प्रशासन और अन्य सहायक एजेंसियों के साथ की जा रही है।


ब्रुमेट ने कहा, 'हमारी गहरी सहानुभूति और संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।'

डॉक्टरेट की उपाधि मिलने वाली थी
वहीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख एकहार्ड ग्रोल के अनुसार, छात्र समीर कामथ मैसाचुसेट्स के रहने वाले थे और उन्होंने मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी और 2021 में पर्ड्यू विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था। यहां से वो मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे थे। उसे 2025 में डॉक्टरेट की उपाधि मिलनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed