फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: At least 7 dead, widespread damage left in wake of severe Midwest storms

Climate Crisis: भीषण तूफानों ने अमेरिका के मिडवेस्ट में मचाई तबाही, मिसौरी में सात की मौत; इन इलाकों भी असर

Sat, 17 May 2025 12:41 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिसौरी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिसौरी Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 17 May 2025 12:41 PM IST
सार

Midwest Storms: अमेरिका के मिडवेस्ट इलाकों में भीषण तूफानों ने भारी तबाही मचाई है। वहीं मिसौरी में सात लोगों की और सेंट लुइस में पांच लोगों की मौत हुई है। इन तूफानों का असर विस्कॉन्सिन, ग्रेट लेक्स क्षेत्र और टेक्सास तक देखने को मिला है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है।

विज्ञापन
US: At least 7 dead, widespread damage left in wake of severe Midwest storms
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के मिडवेस्ट क्षेत्र में शुक्रवार को आए भीषण तूफानों और एक संभावित बवंडर ने भारी तबाही मचाई। मिसौरी राज्य में कम से कम सात लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं राहत और बचाव दल इमारत-दर-इमारत जाकर फंसे और घायल लोगों को खोजने में जुटे हैं। इस तूफानी मौसम का असर मिसौरी के साथ-साथ विस्कॉन्सिन, ग्रेट लेक्स क्षेत्र और टेक्सास तक भी देखने को मिला। टेक्सास में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं ग्रेट लेक्स क्षेत्र में लाखों लोगों की बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन


सेंट लुइस में सबसे ज्यादा नुकसान
सेंट लुइस शहर की मेयर कारा स्पेंसर ने बताया कि शहर में पांच लोगों की मौत हुई है और करीब 5,000 घरों को नुकसान पहुंचा है। लगभग एक लाख लोग शुक्रवार रात तक बिजली के बिना रहे। उन्होंने कहा, यह वाकई बहुत भयानक स्थिति है। प्रशासन ने आपातकाल घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शुक्रवार रात कर्फ्यू लगा दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंचा ट्रंप प्रशासन, लाखों सरकारी कर्मचारियों की छंटनी पर लगी रोक हटाने की अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में 20-30 लोग कराए गए भर्ती
बार्न्स यहूदी अस्पताल की प्रवक्ता लॉरा हाई ने बताया कि वहां तूफान से घायल होकर 20 से 30 लोग पहुंचे थे, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर थी, लेकिन अधिकतर को शुक्रवार रात तक छुट्टी दे दी गई। वहीं, सेंट लुइस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में 15 बच्चे भर्ती कराए गए, जिनमें से दो को हफ्ते के अंत तक अस्पताल में ही रहना होगा।

चक्रवाती तूफान ने फॉरेस्ट पार्क में मचाई तबाही
नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, दोपहर 2:30 से 2:50 के बीच एक संभावित टॉर्नाडो सेंट लुइस के क्लेटन क्षेत्र में आया। यह फॉरेस्ट पार्क से गुजरा, जो कि शहर का प्रसिद्ध पार्क है और जहां 1904 की वर्ल्ड फेयर और ओलंपिक गेम्स हुए थे।


चर्च में गिरी दीवार, एक महिला की मौत
सेंटेनियल क्रिश्चियन चर्च में तूफान के दौरान दीवार गिर गई, जिससे तीन लोगों को बचाया गया। उनमें से एक महिला की मौत हो गई। मृतक का नाम पैट्रीशिया पेनलटन बताया गया है, जो चर्च की सक्रिय सदस्य थीं और गाना गाने वाले समूह में भी शामिल थीं। चर्च के सामने रहने वाले जेफ्री सिमंस सीनियर ने बताया कि मोबाइल पर चेतावनी आने के तुरंत बाद बिजली चली गई और तेज हवा चलने लगी। वह और उनका भाई तुरंत तहखाने में चले गए। बाद में उन्होंने देखा कि सब कुछ बर्बाद हो गया था।

यह भी पढ़ें - चिंताजनक: कहर बना गर्मी-वायु प्रदूषण का मेल, 30 साल में 1.42 लाख मौतें; बड़े महानगरों में हालात ज्यादा खराब

यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी-सेंट लुइस के छात्र जॉन रेंडल अपनी दोस्त के साथ सेंट लुइस आर्ट म्यूजियम में थे। तूफान के समय उन्हें और करीब 150 अन्य लोगों को तहखाने में भेज दिया गया। उन्होंने बताया, 'हमने खिड़कियों पर टहनियों और ओलों की आवाज सुनी। जब मैं ऊपर गया तो देखा दरवाजे उड़ रहे थे और लोग भाग रहे थे।'

सड़कों पर पेड़ गिरे, यातायात बाधित
तूफान के कारण सड़कों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे शाम के समय भारी ट्रैफिक जाम लग गया। प्रशासन ने लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed