फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US army space war team, China Russia relation with America, Donald Trump, Space force

चीन और रूस की चुनौतियों के बीच 'स्पेस वार' की तैयारी में अमेरिका, अंतरिक्ष बल का किया गठन

Sat, 21 Dec 2019 02:44 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 21 Dec 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
US army space war team, China Russia relation with America, Donald Trump, Space force
US Army

अमेरिका ने रक्षा मंत्रालय के तहत पूर्ण विकसित अमेरिकी अंतरिक्ष बल का गठन कर चीन और रूस से लगातार मिल रही 21वीं सदी की सामरिक चुनौतियों का काट ढूंढ लिया है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आकांक्षा पर काम करते हुए, व्हाइट हाउस ने संकेत दे दिया है कि वह स्टार वार में यानि उपग्रह रोधी हथियार और उपग्रहों को मार गिराने वाले हथियारों के लिहाज से भी अपने वर्चस्व को किसी भी तरह कायम रखेगा। ट्रंप की इस इच्छा का पहले विरोध किया गया था।
विज्ञापन


ट्रंप ने अंतरिक्ष बल के गठन को वास्तविकता में बदलने के लिए 2020 राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण कानून पर हस्ताक्षर किया, जो पेंटागन बल के लिए शुरुआती बजट तय करेगा जो सेना की पांच अन्य शाखाओं के लिए बराबर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने हस्ताक्षर के लिए एकत्र हुई सेना के सदस्यों से कहा कि अंतरिक्ष में बहुत कुछ होने जा रहा है क्योंकि अंतरिक्ष विश्व का नया युद्ध क्षेत्र है। अंतरिक्ष बल अमेरिकी सेना का छठा आधिकारिक बल होगा। अन्य बलों में थलसेना, वायुसेना, नौसेना, मरीन और तटरक्षक बल शामिल है।


रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने शुक्रवार को कहा कि अंतरिक्षीय क्षमताओं पर हमारी निर्भरता बहुत तेजी से बढ़ी है और आज बाहरी अंतरिक्ष अपने आप में किसी युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया है। उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र में अमेरिकी वर्चस्व को बरकरार रखना अब अमेरिकी अंतरिक्ष बल का मिशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed