{"_id":"5dba900b8ebc3e93d22921c8","slug":"us-army-brave-dog-is-well-returned-to-duty-after-attack-on-bagdadi-us-general-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगदादी को मारने में घायल कुत्ता ठीक होकर ड्यूटी पर लौटा : अमेरिकी जनरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बगदादी को मारने में घायल कुत्ता ठीक होकर ड्यूटी पर लौटा : अमेरिकी जनरल
Thu, 31 Oct 2019 01:17 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 31 Oct 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
US Army Dog
- फोटो : Trump Tweet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष अमेरिकी जनरल ने बताया कि इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बक्र अल-बगदादी को मारे जाने के ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाते समय घायल हुआ कुत्ता ठीक होकर काम पर लौट आया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल केनेथ मैकेंजी ने बुधवार को पेंटागन के एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया कि कुत्ता चार साल से सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है। कमांडर ने कुत्ते का नाम बताने से परहेज रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनरल ने बताया कि बगदादी पर हमला करने के बाद सुरंग में कुत्ते को करंट लग गया था जिससे वह घायल हो गया था, लोकिन अब वह ठीक है और काम पर लौट आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस कुत्ते की तस्वीर साझा करते हुए तारीफ भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
कमांडर मैकेंजी ने बताया कि ये विशेष प्रकार के कुत्ते व्यक्तियों की पहचान करने में माहिर होते है। ये सेना के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। साथ ही ये विशेष अभियानों में सेना के साथ काम करते हैं। साथ ही कहा कि ये ना सिर्फ सेना में काम करते हैं बल्कि सेना की रक्षा भी करते हैं और दुश्मनों को पहचान कर लोगों के जीवन को बचाते हैं।
गौरतलब है कि अमेरिका के श्वान दस्ते ने बगदादी को मारने के दौरान एकतरफा बंद सुरंग में जब उसका पीछा किया था तो यह जांबाज कुत्ता भी उस दस्ते में शामिल था और बगदादी का पीछा कर रहा था। बगदादी को जब बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला तो उसने आत्मघाती जैकट में विसेफोट करके खुद को उड़ा लिया था।