{"_id":"62ac8aeecea2fe0dc4562a30","slug":"us-approves-pfizer-and-moderna-covid-19-vaccines-for-youngest-children-from-six-months-upwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में अब छह माह से कम उम्र के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, फाइजर और मॉडर्ना को मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में अब छह माह से कम उम्र के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, फाइजर और मॉडर्ना को मंजूरी
Fri, 17 Jun 2022 08:08 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 17 Jun 2022 08:08 PM IST
सार
अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने छह माह से कम उम्र के बच्चों के लिए फाइजर और मॉडर्ना कोविड-19 टीकों को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
फाइजर और मॉडर्ना
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने छह माह से कम उम्र के बच्चों के लिए फाइजर और मॉडर्ना कोविड-19 टीकों को मंजूरी दे दी है।
विशेषज्ञों ने सर्वसम्मति से मतदान किया कि इन टीकों की खुराक के लाभ पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए किसी भी जोखिम से अधिक हैं।
अमेरिका में इस आयु वर्ग के करीब 1.8 करोड़ बच्चे हैं। टीकाकरण के लिए मंजूरी हासिल करने वाला अमेरिका का यह अंतिम आयु वर्ग है। मंजूरी मिलने के बाद संभावना है कि अगले सप्ताह से खुराक उपलब्ध हो सकती है।
कैनसस सिटी में बच्चों के अस्पताल से जुड़े जे. पोर्टनॉय ने कहा, लंबे समय से इस आयु वर्ग के लिए टीकों का इंतजार है। ऐसे बहुत माता-पिता हैं जो ये टीके चाहते हैं और मुझे लगता है कि अगर वे चाहते हैं तो हमें उन्हें टीके लगवाने के विकल्प देने चाहिए।
फाइजर का टीका छह महीने से चार साल तक के बच्चों के लिए है जबकि मॉडर्ना का टीका छह माह से पांच साल तक के बच्चों के लिए है।
मॉडर्ना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन बंसेल ने कहा, "हम रोमांचित हैं कि एफडीए ने बच्चों और किशोरों के लिए मॉडर्ना के कोविड -19 वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
The US approves Pfizer and Moderna Covid-19 vaccines for youngest children, from six months upwards, reports AFP
— ANI (@ANI) June 17, 2022