फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US approves $3.3 billion sale of anti-ballistic missiles to Japan

जापान को एंटी बैलेस्टिक मिसाइल बेचेगा अमेरिका, 3.3 अरब डॉलर के सौदे को मंजूरी

Thu, 29 Aug 2019 05:52 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड,डेस्क,अमर उजाला वाशिंगटन
वर्ल्ड,डेस्क,अमर उजाला वाशिंगटन Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 29 Aug 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
US approves $3.3 billion sale of anti-ballistic missiles to Japan
बैलिस्टिक मिसाइल (प्रतीकात्मक)

अमेरिका ने जापान को 3.3 अरब डॉलर की एंटी बैलेस्टिक मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। अमेरिका ने यह मंजूरी उत्तर कोरिया की ओर से एंटी बैलेस्टिक मिसाइलों के परीक्षण को देखते हुए जापान को होने वाले संभावित खतरों के चलते दी है। 

विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने बताया कि करार के तहत जापान करीब 73 रेथियॉन निर्मित एसएम-3 ब्लॉक आईआईए मिसाइलें खरीदेगा, जिन्हें पोत पर लगी एजिस प्रणाली से दागा जा सकता है। यह दुश्मन की बैलेस्टिक मिसाइल को रोक कर नष्ट करने में सक्षम है।
विज्ञापन


पेंटागन ने इसके साथ ही हंगरी, दक्षिण कोरिया, लिथुआनिया और डेनमार्क को नए हथियार बेचने की मंजूरी दी जिनकी कुल कीमत 94.3 करोड़ डॉलर है। जापान को हथियार बेचने की जानकारी ऐसे समय आई है जब उत्तर कोरिया लगातार अपनी मिसाइल क्षमता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत दो साल में उसने मध्यम दूरी और लंबी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलों को दागने की क्षमता साबित की है जिन पर परमाणु हथियार लगाए जा सकते हैं। ये मिसाइलें जापान और अमेरिका को भी निशाना बना सकती हैं। इस महीने प्योंगयांग ने कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलों के सात परीक्षण भी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed