{"_id":"652fe8678f65f62aeb0f4cd5","slug":"us-announces-sanctions-against-a-group-of-10-hamas-members-and-financial-network-over-israel-attack-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: हमास पर शिकंजा कसने के लिए अमेरिका का बड़ा कदम; 10 सदस्यों के समूह और वित्तीय नेटवर्क पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: हमास पर शिकंजा कसने के लिए अमेरिका का बड़ा कदम; 10 सदस्यों के समूह और वित्तीय नेटवर्क पर लगाया प्रतिबंध
Wed, 18 Oct 2023 07:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 18 Oct 2023 07:45 PM IST
सार
ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने कहा कि अमेरिका ने बुधवार को जिन देशों में वित्तीय नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाया है उनमें गाजा, सूडान, तुर्की, अल्जीरिया और कतर शामिल हैं।
विज्ञापन
Joe Biden, Benjamin Netnayahu
- फोटो : X/PrimeMinisterOfIsrael
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन तेल अवीव पहुंचे हैं। यहां उन्होंने इस्राइली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू और कई अन्य नेताओं से मुलाकात की। इस बीच, अमेरिका ने इस्राइल पर हमले को लेकर हमास के 10 सदस्यों के एक समूह और कुछ देशों में फैले उसके वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय द्वारा ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने इसके बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने कहा कि हमास के 10 सदस्यों में हमास के वित्तीय लेनदेन को देखने वाले सदस्यों के अलावा ईरान सरकार के करीबी कतर स्थित एक वित्तीय बिचौलिया, हमास का एक शीर्ष कमांडर और गाजा स्थित वर्चुअल करेंसी एक्सचेंज शामिल है। ईरान हमास को पैसे लेकर हर तरह की मदद देता है।अमेरिका ने बुधवार को जिन देशों में वित्तीय नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाया है उनमें गाजा, सूडान, तुर्की, अल्जीरिया और कतर शामिल हैं। ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों में वे सदस्य शामिल हैं जो हमास निवेश पोर्टफोलियो का प्रबंधन करते हैं। ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने कहा कि अमेरिका बच्चों सहित इस्राइली नागरिकों का नरसंहार के बाद हमास के फाइनेंसरों और सुविधा देने वालों को निशाना बनाने के लिए त्वरित और निर्णायक कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं, ट्रेजरी के उप सचिव वैली एडेइमो ने बुधवार को कहा कि ट्रेजरी अधिकारी अपने प्रतिबंधों के काम को आगे बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में इस क्षेत्र की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
गाजा में एक बड़े अस्पताल पर विस्फोट के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तेल अवीव पहुंचे हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बाइडन से कहा कि इस्राइल गाजा युद्ध में नागरिकों को हताहत होने से बचाने की कोशिश करेगा। उन्होंने हमास से निपटने की रणनीति के लिए इसे चुनौतीपूर्ण बताया।
बता दें कि सात अक्तूबर से शुरू हुआ यह संघर्ष दोनों पक्षों के लिए पिछले पांच गाजा युद्धों में सबसे घातक साबित हो रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 2,778 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 9,700 घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में विस्फोट के बाद गाजा में 1,200 अन्य लोग मलबे में दबे हुए हैं। इस्राइल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं, और बच्चों सहित कम से कम 199 अन्य को हमास ने पकड़ लिया और बंधक बनाकर उन्हें गाजा ले गए।