फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US and Iran-backed Houthis both vow escalation after airstrikes target rebels in Yemen World News In Hindi

US: यमन में संघर्ष ने पकड़ी नई दिशा, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच हूती विद्रोहियों पर जोरदार हमला; 53 की मौत

Mon, 17 Mar 2025 04:40 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 04:40 AM IST
सार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि यह हमला तब तक जारी रहेगा जब तक हूती विद्रोहियों के पास ऐसा करने की क्षमता नहीं रह जाती। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी चेतावनी दी है कि अगर हौथी हमले बंद नहीं करते हैं, तो अमेरिका "जबरदस्त घातक बल" का उपयोग करेगा

विज्ञापन
US and Iran-backed Houthis both vow escalation after airstrikes target rebels in Yemen World News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

यमन में अमेरिका और ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच हाल ही में तनाव और बढ़ गया है। इसके बाद अमेरिका ने दुनिया के सबसे व्यस्त शिपिंग कॉरिडोर में से एक पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं, ताकि हूती विद्रोहियोंको सैन्य और वाणिज्यिक जहाजों पर हमले करने से रोका जा सके। बता दें कि अमेरिकी हमलों में कम से कम 53 लोग मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमले में सना और सादा जैसे क्षेत्रों में भी लोग घायल हुए हैं, जो हौथियों का मुख्य गढ़ हैं।

विज्ञापन

अमेरकी विदेष मंत्री का बयान
मामले में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि यह हमला तब तक जारी रहेगा जब तक हूती विद्रोहियों के पास ऐसा करने की क्षमता नहीं रह जाती। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी चेतावनी दी है कि अगर हौथी हमले बंद नहीं करते हैं, तो अमेरिका "जबरदस्त घातक बल" का उपयोग करेगा और ईरान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-India-US Ties: 'अमेरिकी जमीन पर भारत विरोधी गतिविधियां नहीं'; DNI तुलसी गबार्ड-अजित डोभाल की मुलाकात में सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को बार-बार निशाना बनाया है। साथ ही दो जहाजों को डुबो दिया है। हूती विद्रोहियों ने इसे फलस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने के रूप में बताया है, जहां इस्राइल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है।

अमेरिका का हूती के खिलाफ सबसे बड़ा हमला
अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ यह सबसे बड़े हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में कई हौथी नेताओं को निशाना बनाया गया है। वहीं, हूती विद्रोहियों ने अमेरिका के हमलों का जवाब देने की धमकी दी है। साथ ही, उन्होंने अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बनाने का दावा भी किया है, हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इसे खारिज कर दिया।

ये भी पढ़ें:-Ukraine: डोनेटस्क में बढ़ा तनाव, जेलेंस्की ने सशस्त्र बलों के स्टाफ प्रमुख को बदला; आन्द्रेई ह्नातोव को कमान

गुटेरेस ने की संयम बरतने की अपील

इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। साथ हिी यमन में मानवीय स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। याद रहे है कि यह स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि अमेरिका और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष और भी बढ़ सकता है, जो पहले से ही यमन में एक गंभीर मानवीय संकट पैदा कर चुका है।

ये भी देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed