अमेरिका-चीन ने व्यापार करार के पहले चरण पर किए हस्ताक्षर, 18 महीनों के बाद तनाव खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और चीन ने पिछले 18 महीने से चल रहे व्यापार जंग को समाप्त करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया। दोनों देशों ने बुधवार को व्यापार करार के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों की सरकारों ने पिछले साल दिसंबर में व्यापार करार की दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय लिया था।
करार के पहले चरण के तहत अमेरिका ने चीन से आयात होने वाले सामनों पर लगाए गए कुछ नए टैरिफ को वापस लेने का एलान किया है जबकि बदले में चीन अमेरिका से ज्यादा कृषि उत्पाद की खरीद करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ दूसरे चरण की वार्ता जल्द शुरू होगी।
US President Donald Trump and Vice Premier of the People's Republic of China, Liu He signed "phase one" US-China trade deal. (Picture courtesy: White House) pic.twitter.com/uttBRplO61
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 15, 2020
पहले चरण की बातचीत पर अमल में आते ही दोनों देश दूसरे चरण की तरफ आगे बढ़ेंगे। हालांकि तब तक सैकड़ों अरब डॉलर के चीनी आयात पर टैरिफ पहले की तरह लगता रहेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के लिए सहमति जैसे ही बन जाती है, हम अतिरिक्त टैरिफ वापस ले लेंगे।
उन्होंने इस समझौते को ऐतिहासिक करार दिया। चीन अगले दो सालों में 200 अरब डॉलर से अधिक अमेरिकी सामान का आयात करेगा। इसमें 50 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद, 75 अरब डॉलर का मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद और 50 अरब डॉलर का ऊर्जा सेक्टर से होगा। करार के दौरान चीनी उपप्रधानमंत्री लियू ही और अन्य अधिकारी मौजूद थे।