फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Ambassador to India should be appointed soon says mp RO Khanna

US News: सांसद रो खन्ना ने कहा- भारत में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति जल्द हो, जानें क्या है इस देरी की वजह

Wed, 16 Nov 2022 01:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Nov 2022 01:43 AM IST
सार

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा के लिए फिर से निर्वाचित होने वाले भारतवंशी रो खन्ना ने ट्वीट किया, भारत से मजबूत संबंध अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद अहम हैं। 

विज्ञापन
US Ambassador to India should be appointed soon says mp RO Khanna
Ro Khanna - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरिष्ठ अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने भारत में अमेरिका के राजदूत की लंबित नियुक्ति पर चिंता जताई है। करीब दो वर्ष से लंबित इस मामले पर खन्ना ने कहा, अब सीनेट में इसके अनुमोदन का समय आ गया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि चीन की आक्रामकता का सामना करने के लिए भारत से रक्षा और रणनीतिक भागीदारी मजबूत करना अमेरिका की जरूरत है।

विज्ञापन


बता दें, 1947 के बाद से यह सबसे लंबी अवधि है, जब दिल्ली में अमेरिकी दूतावास बिना किसी दूत के है। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा के लिए फिर से निर्वाचित होने वाले भारतवंशी रो खन्ना ने ट्वीट किया, भारत से मजबूत संबंध अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद अहम हैं। 
विज्ञापन


जुलाई, 2021 में राष्ट्रपति बाइडन ने लास एंजिलिस के मेयर इरिक गार्सेटी को भारत में राजदूत के लिए नामित किया था। लेकिन इरिक की एक सीनियर स्टाफर द्वारा उन लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप के कारण डेमोक्रेटिक पार्टी को सीनेट में पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर वाशिंगटन पोस्ट में खन्ना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के रोनक देसाई ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा सार्वजनिक सेवा के लिए नामित 124 लोगों की नियुक्ति की पुष्टि अभी होना बाकी है। इसका कारण सियासी पार्टियों में मतभेद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed