{"_id":"5eae60408ebc3e907713c7c2","slug":"us-air-force-flying-past-in-honor-of-corona-warriors-indian-air-force-raining-flowers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भी डॉक्टर्स और नर्सों के सम्मान में फ्लाइंग पास्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में भी डॉक्टर्स और नर्सों के सम्मान में फ्लाइंग पास्ट
Sun, 03 May 2020 11:40 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 03 May 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं के सम्मान में उड़ान भरते अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमान
- फोटो : PTI
भारतीय सेना अनोखे तरीके से कोरोना योद्धाओं को सम्मान दे रही है। भारतीय वायुसेना ने सुखोई जैसे लड़ाकू विमान के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित कोरोना वायरस अस्पतालों के ऊपर फूल बरसाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय सेना इन अस्पतालों के पास अपनी धुन से कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ा रही है।
विज्ञापन
अमेरिकी वायुसेना का आसमान से सलाम
इससे पहले अमेरिका के फिलाडल्फिया शहर में पिछले मंगलवार को कोरोना योद्धाओं के सम्मान में नौसेना और वायुसेना के 12 लड़ाकू विमान आसमान में उड़ान भरते दिखाई दिए थे। जहाजों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और हाथों में मोबाइल फोन लेकर इस पल को कैमरे में कैद करने लगे।
विज्ञापन
नौसेना की ब्लू एंजिल और एयरफोर्स की थंडरवर्ल्ड टीम ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान में करीब 35 मिनट तक शहर के ऊपर उड़ान भरी। दोनों टीमों ने हवा में करतब दिखाकर डॉक्टरों, नर्स और स्वास्थ्य टीम का आभार जताया। डॉक्टरों ने भी सेना का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
मरीन ड्राइव पर फ्लाईपास्ट
वायुसेना के विमान एसयू-30 ने स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति में खड़े कर्मियों के सम्मान में मुंबई के मरीन ड्राइव के ऊपर फ्लाईपास्ट किया।
राजपथ पर वायुसेना का फ्लाईपास्ट
वायुसेना के विमान ने राजपथ के ऊपर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में फ्लाईपास्ट किया।
दिल्ली में वायुसेना ने की पुष्पवर्षा
कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में वायुसेना ने पुलिस वॉर मेमोरियल पर पुष्पवर्षा की।
सेना के बैंड ने कोरोना योद्धाओं को किया सलाम
भारतीय सेना के बैंड ने हरियाणा के पंचकुला में स्थित सरकारी अस्पताल के बाहर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए धुन बजाई।