{"_id":"5e857c818ebc3e774850cc2d","slug":"us-agrees-to-buy-ventilators-medical-supplies-from-russia-after-trump-putin-phone-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः अमेरिका रूस से खरीदेगा वेंटीलेटर और चिकित्सा के सामान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोनाः अमेरिका रूस से खरीदेगा वेंटीलेटर और चिकित्सा के सामान
Thu, 02 Apr 2020 02:18 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 02 Apr 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन-डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक वेंटीलेटर, चिकित्सा आपूर्ति और निजी सुरक्षा के लिए अन्य जरूरी सामान रूस से खरीदने पर राजी हो गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यह कदम तब उठाया गया है जब देश इस महामारी के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। व्हाइट हाउस ने आगाह किया है कि इस संक्रामक रोग से अगले पखवाड़े के दौरान दो लाख लोगों की मौत हो सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से 30 मार्च को टेलीफोन पर बातचीत की थी जिसके बाद रूस से सामान खरीदने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
इस बीच चिकित्सा सामान लेकर रूस का एक सैन्य विमान अमेरिका पहुंचा। संयुक्त राष्ट्र में रूस के मिशन के टि्वटर पेज पर बुधवार को पोस्ट तस्वीरों और वीडियो के अनुसार, एंटोनोव-124 न्यूयॉर्क के जेएफके हवाईअड्डे पर उतरा।
विज्ञापन
विदेश विभाग की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति पुतिन के बीच 30 मार्च को फोन पर हुई बातचीत के बाद अमेरिका वेंटीलेटर्स और निजी मेडिकल रक्षा उपकरण समेत आवश्यक चिकित्सा सामग्री रूस से खरीदने पर राजी हो गया, जो न्यूयॉर्क शहर में एक अप्रैल को फेमा को सौंप दी गई।