फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US after Doha talks Taliban will be judged on its actions, not only its words

दोहा वार्ता: अमेरिका बोला- तालिबान को अब केवल उसके बयानों से ही नहीं, बल्कि कार्यों से भी आंका जाएगा

Mon, 11 Oct 2021 07:32 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 Oct 2021 07:32 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि अमेरिकी इंटरएजेंसी प्रतिनिधिमंडल ने कतर में काबुल के वरिष्ठ तालिबान प्रतिनिधियों से मुलाकात की और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
US after Doha talks Taliban will be judged on its actions, not only its words
तालिबान (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबानी शासन को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। अमेरिका ने कहा कि अब तालिबान को उसके बयानों से नहीं बल्कि उसके कार्यों से आंका जाएगा। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने कतर में दोहा वार्ता के दौरान काबुल के वरिष्ठ तालिबान प्रतिनिधियों से मुलाकात की और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर चर्चा की।  

विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने इन मुद्दों पर की चर्चा
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने तालिबानी नेताओं के साथ सुरक्षा, आतंकवाद, अमेरिकी एवं अन्य विदेशी नागरिकों की सुरक्षा, अफगान भागीदारों के लिए सुरक्षित मार्ग पर ध्यान केंद्रित किया। इसके अलावा दोनों पक्षों द्वारा अफगान समाज के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। इनमें महिलाओं एवं लड़कियों के मुद्दे महत्वपूर्ण थे। दोनों पक्षों ने अफगान नागरिकों को मजबूत मानवीय सहायता के संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रावधान पर भी चर्चा की। चर्चा स्पष्ट और पेशेवर थी जिसमें अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने दोहराया कि तालिबान को अब केवल उसके बयानों से ही नहीं, बल्कि कार्यों से भी आंका जाएगा।
विज्ञापन


अगस्त के बाद अमेरिका और तालिबान की पहली बैठक
तालिबान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडलों ने कतर की राजधानी दोहा में अपनी पहली बैठक आयोजित की, ताकि संबंध को एक बार फिर से नया आयाम दिया जा सके। अगस्त के मध्य में अफगानिस्तान से अमेरिका के हटने के बाद से दोनों पक्षों के बीच यह पहली व्यक्तिगत बैठक है। समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी के हवाले से कहा कि अफगान सरकार और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल ने कतर में अपने संबंधों के साथ-साथ अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और दोहा शांति समझौते के कार्यान्वयन पर चर्चा की। समाचार एजेंसी ने कहा कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से, चीन और पाकिस्तान जैसे मुट्ठी भर राष्ट्र हैं जिन्होंने संगठन के साथ संबंध स्थापित करने में रुचि दिखाई है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के अन्य सदस्य प्रतीक्षा करें और देखें की नीति अपना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed