{"_id":"5d6deada8ebc3e01767f3aec","slug":"us-a-gruesome-accident-in-california-eight-people-dead-due-to-boat-sinking-26-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: कैलिफोर्निया में भीषण हादसा, नाव डूबने से आठ लोगों की मौत, 26 लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: कैलिफोर्निया में भीषण हादसा, नाव डूबने से आठ लोगों की मौत, 26 लापता
Tue, 03 Sep 2019 09:57 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 03 Sep 2019 09:57 AM IST
सार
- अमेरिका के कैलिफोर्निया तट पर ‘स्कूबा डाइविंग’ नौका ‘कांसेप्शन’ में आग लग गई
- आग लगने से नौका डूबने लगी जिसमें आठ यात्रियों की मौत हो गई
- नाव में सवार अन्य 26 लोग अभी भी लापता है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया तट पर ‘स्कूबा डाइविंग’ नौका ‘कांसेप्शन’ में आग लगने के बाद उसके डूबने से सोमवार को आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग लापता हैं और उनके भी हताहत होने की आशंका बनी है।
विज्ञापन
सूर्योदय से पहले हेलीकॉप्टर पर सवार अग्निशमन दल कर्मी, तटरक्षक बल की नौकाओं ने 23 मीटर लंबी नौका पर सवार लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भीषण थी कि बचाव कर्मी नौका के डूबने से पहले यात्रियों को निकाला नहीं सके।
विज्ञापन
सांता बारबरा काउंटी के शेरिफ बिल ब्राउन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इलाके पर छाई धुंध की वजह से भी बचाव कार्य में मुश्किल आई। उन्होंने बताया कि चार शवों को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
ब्राउन ने कहा, बचाव अभियान और पीड़ितों की तलाश जारी है। नौका जहां डूबी उसके पास चार शवों को पानी पर तैरते हुए देखा गया । अब भी 26 लोग लापता हैं।
तटरक्षक कैप्टन मोनिका रोस्टर ने बताया कि स्थानीय समयानुसार तड़के सवा तीन बजे नौका में जब आग लगी तो चालक दल के पांच सदस्य जाग रहे थे और वे पानी में कूद गए, जिन्हें पास की नौका ने बचा लिया। नौका पर कुल 39 लोग सवार थे।