{"_id":"62f667cfab771a7fe1280165","slug":"unsurprisingly-boris-johnson-has-not-returned-my-calls-rishi-sunak","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK PM Race: सुनक का खुलासा, कहा- इस्तीफा देने के बाद से बोरिस जॉनसन ने किसी कॉल-मैसेज का नहीं दिया जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK PM Race: सुनक का खुलासा, कहा- इस्तीफा देने के बाद से बोरिस जॉनसन ने किसी कॉल-मैसेज का नहीं दिया जवाब
Fri, 12 Aug 2022 08:24 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 12 Aug 2022 08:24 PM IST
सार
सुनक से बोरिस जॉनसन के खिलाफ चल रही संसदीय जांच पर उनका विचार पूछा कि क्या जॉनसन ने डाउनिंग स्ट्रीट में कोविड नियम तोड़ने वाली पार्टियों को लेकर संसद को गुमराह किया था। सुनक ने जवाब दिया कि यह एक संसदीय प्रक्रिया है, सरकारी प्रक्रिया नहीं है।
विज्ञापन
Rishi Sunak, ऋषि सुनक
- फोटो : twitter/@Rishi Sunak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल ऋषि सुनक ने खुलासा किया है कि पिछले महीने यूके कैबिनट से चांसलर के रूप में इस्तीफा देने के बाद से बोरिस जॉनसन ने उनके किसी भी मैसेज और कॉल का जवाब नहीं दिया है।
सुनक ने यह खुलासा तब किया जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने हाल के हफ्तों में निवर्तमान प्रधानमंत्री से बात की है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री की दौड़ में पूर्व वित्त सचिव ऋषि सुनक और विदेश सचिव लिज ट्रस आमने-सामने हैं।
'द डेली टेलीग्राफ' की सहयोगी संपादक कैमिला टोमिनी ने सुनक से बोरिस जॉनसन के खिलाफ चल रही संसदीय जांच पर उनका विचार पूछा कि क्या जॉनसन ने डाउनिंग स्ट्रीट में कोविड नियम तोड़ने वाली पार्टियों को लेकर संसद को गुमराह किया था।
विज्ञापन
सुनक ने जवाब दिया कि यह एक संसदीय प्रक्रिया है, सरकारी प्रक्रिया नहीं है और मैं सही निर्णय लेने के लिए समिति (कॉमन प्रिविलेज कमिटी) के सांसदों का पूरा सम्मान करता हूं।
उन्होंने कहा, मैं व्यक्तिगत तौर पर उच्च मानकों में बहुत मजबूती से विश्वास करता हूं। प्रधानमंत्री के रूप में मैं तुरंत जो एक काम करूंगा वह है मंत्री के हितों के लिए एक स्वतंत्र सलाहकार बहाल करना, क्योंकि विश्वास, अखंडता और शालीनता राजनीति के केंद्र में है और मैं सामने से नेतृत्व करूंगा।
उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्होंने जॉनसन से बात की, इस पर सुनक ने कहा, मैंने मैसेज भेजा और कॉल किया लेकिन उन्होंने मेरी कॉल वापस नहीं की।