{"_id":"61c5c2c4a56f7f5e68628d16","slug":"unsc-imposes-sanctions-on-senior-isilk-leader-sanaullah-gafari-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएनएससी की कार्रवाई: आईएस खुरासान के नेता सनाउल्लाह गफारी पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लगाए प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएनएससी की कार्रवाई: आईएस खुरासान के नेता सनाउल्लाह गफारी पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लगाए प्रतिबंध
Fri, 24 Dec 2021 06:23 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 24 Dec 2021 06:23 PM IST
सार
अफगानिस्तान के कुख्यात आतंकवादी और आईएसआईल-के के नेता सनाउल्लाह गफारी पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने इस्लामी स्टेट के अफगानिस्तान में सहयोगी गुट इस्लामी स्टेट खुरासान के नेता सनाउल्लाह गफारी पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। नए प्रतिबंधों के तहत 27 वर्षीय आतंकवादी की संपत्तियों की जब्ती, यात्रा प्रतिबंध और एक हथियार प्रतिबंध शामिल है।
विज्ञापन
यूएनएससी की प्रतिबंध समिति की ओर से जारी एक प्रेस वित्रप्ति के अनुसार इस्लामी स्टेट ऑफ इराक एंड लेवैंट खुरासान (आईएसआईएल-के) का नेता गफारी अफगानिस्तान का नागरिक है। उसे डॉ. शहाब अल मुहाजिर, शहाब मुहाजिर और शहाब महाजर नामों से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
पिछले साल जून में बना था आईएसआईएल-के का नेता
गफारी जून 2020 से आईएसआईएल-के का नेता है और उसकी नियुक्ति आईएसआईएल ने की थी। वह पूरे अफगानिस्तान में आईएसआईएल-के की गतिविधियों को अनुमति देने की जिम्मेदारी है। इसके अलावा इन गतिविधियों के लिए पैसा जुटाने की जिम्मेदारी भी उसके पास ही है।
विज्ञापन
कई आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार है सनाउल्लाह
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आईएसआईल-के का नेता रहते हुए उसने कई आतंकवादी हमलों में भूमिका निभाई है, जिनके चलते साल 2021 में सैकड़ों लोगों की जान गई। आतंकी वित्त पोषण और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता की वजह से गफारी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
काबुल और आस-पास के इलाकों में मजबूत की है पकड़
समिति ने इन प्रतिबंधों के कारणों के बारे में बताते हुए कहा कि गफारी पैसे जुटाने, योजना तैयार करने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आईएसआईएल या अल-कायदा से जुड़ा हुआ था। गफारी ने काबुल और आस-पास आतंकी संगठन की स्थिति मजबूत की है।