फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Universities Alert international students to come back US Before Donald Trump's Return

US: 'ट्रंप की वापसी से पहले अमेरिका वापस लौटें अंतरराष्ट्रीय छात्र', अमेरिकी विश्वविद्यालयों को सता रहा ये डर

Sat, 28 Dec 2024 01:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 01:52 AM IST
सार

अमेरिका के कुछ संस्थानों ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 20 जनवरी से पहले परिसर में वापस लौटने की सलाह दी है, ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप के पिछले कार्यकाल में यात्रा प्रतिबंध लागू हुआ था, जिसके चलते कई छात्र फंस गए थे। हालांकि, भारत और चीन फिलहाल ट्रंप की लक्षित देशों की सूची में नहीं हैं। 

विज्ञापन
Universities Alert international students to come back US Before Donald Trump's Return
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। 20 जनवरी 2025 को वह राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ लेने से पहले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंध की चिंताएं बढ़ रही हैं। 2023-2024 शैक्षणिक वर्ष में अमेरिका में 1.1 मिलियन अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं, और विश्वविद्यालय संभावित व्यवधानों को कम करने के लिए सावधानी बरत रहे हैं। 

विज्ञापन


कुछ संस्थानों ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों को सलाह दी है कि वे 20 जनवरी से पहले परिसर में वापस लौट आएं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि ट्रंप के पिछले कार्यकाल में यात्रा प्रतिबंध लागू हुआ था, जिसके चलते कई छात्र विदेश में फंस गए थे। 
विज्ञापन


फिलहाल भारत-चीन लक्षित देशों की सूची में नहीं
हालांकि भारत और चीन फिलहाल ट्रंप की लक्षित देशों की सूची में नहीं हैं, लेकिन विश्वविद्यालय सतर्क हैं। कॉर्नेल विश्वविद्यालय ने चेतावनी दी है कि चीन और भारत सहित नए देशों को सूची में जोड़ा जा सकता है। यह चेतावनी इसलिए भी महत्व रखती है क्योंकि भारत ने 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के दौरान 3.3 लाख छात्रों को अमेरिका भेजकर चीन को पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप की आप्रवासन नीतियों से बढ़ी चिताएं
ट्रंप की आप्रवासन नीतियों ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों की चिताएं बढ़ा दी हैं। ट्रंप के प्रस्तावों में ईरान, लीबिया, इराक, सूडान, सोमालिया, सीरिया, यमन जैसे मुस्लिम-बहुल देशों के लोगों पर यात्रा प्रतिबंध का विस्तार करना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कट्टरपंथी अमेरिकी विरोधी और यहूदी विरोधी विदेशी छात्रों के वीजा रद्द करने का सुझाव दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिकी कॉलेजों से स्नातक करने वाले विदेशी नागरिक कांग्रेस की मंजूरी मिलने तक स्वचालित रूप से ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। 

इन अनिश्चितताओं के बीच, विश्वविद्यालय सक्रिय कदम उठा रहे हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय ने छात्रों को ट्रंप के शपथ लेने से एक सप्ताह पहले अमेरिका लौटने का निर्देश दिया है। 


अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच बेचैनी की भावना
जैसे-जैसे ट्रंप के राष्ट्रपति बनने का समय नजदीक आ रहा है, अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच बेचैनी की भावना पैदा हो गई है। छात्र उनकी नीतियों पर बारीकी से नजर रखेंगे। विश्वविद्यालय भी संभावित व्यवधानों को कम करने के लिए कदम उठा रहे हैं, ताकि एक सुरक्षित और स्वागतयोग्य वातावरण बनाए रखा जा सके।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed