फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United States President Donald Trump receives Pakistan Prime Minister Imran Khan at White House

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इमरान खान से कहा-भारत ने कश्मीर मुद्दे पर मांगी थी मदद, मैं मध्यस्थता को तैयार

Mon, 22 Jul 2019 11:29 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 22 Jul 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
United States President Donald Trump receives Pakistan Prime Minister Imran Khan at White House
डोनाल्ड ट्रंप, इमरान खान - फोटो : ANI

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अगवानी की। इस मुलाकात के दौरान कश्मीर मुद्दा उठने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से विवाद सुलझाने में मध्यस्थता की पेशकश की। उन्होंने कहा ऐसा करने में उन्हें खुशी होगी।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इमरान खान के साथ बातचीत के दौरान कश्मीर मुद्दा उठने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे मुलाकात के दौरान कश्मीर विवाद को सुलझाने के लिए मदद करने को कहा था। ऐसे में अगर इसे सुलझाने में मैं कोई मदद कर सकता हूं तो मैं मध्यस्थ बनकर मदद करना चाहूंगा।
विज्ञापन

 
इस मुलाकात के बाद दोनों ही देशों के शीर्ष नेताओं ने व्हाइट हाउस में मौजूद मीडिया से भी बात की। इस दौरान भी ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे को लेकर अपनी बात दोहराई। हालांकि, जानकारी के अनुसार व्हाइट हाउस से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कश्मीर मुद्दे का कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया है।
 

 
बता दें इमरान संग पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी मौजूद हैं। बतौर पाक पीएम अपने पहले दौरे पर अमेरिका आए इमरान खान को इससे पहले रविवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। वाशिंगटन के एक इनडोर स्टेडियम में पाकिस्तानी समुदाय के लोगों के कार्यक्रम में इमरान के भाषण के दौरान बलूचिस्तान को आजाद करने के नारे लगे थे। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के सदस्यों और समर्थकों ने यूएस कैपिटल हिल के सामने इमरान के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
 
पाक पीएम इमरान अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब इमरान पाकिस्तानी समुदाय के लोगों के संबोधित कर रहे थे, तभी बलूच कार्यकर्ताओं का एक समूह पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने लगा। इन लोगों ने आजाद बलूचिस्तान के नारे लगाए और पाकिस्तान के सबसे बड़े सूबे को आजाद करने की मांग की। हालांकि, नारेबाजी के बीच भी इमरान ने अपना भाषण जारी रखा। कुछ देर बाद स्थानीय सुरक्षाकर्मी तीन बलूच कार्यकर्ताओं को स्टेडियम से बाहर ले गए। इस दौरान इमरान के कुछ समर्थकों की बलूच कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी और खींचतान भी हुई। दो दिनों से बलूच समर्थक अमेरिका में इमरान की यात्रा के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बलूचिस्तान के मामले में दखल देने की मांग की है। 

मुहाजिरों से भेदभाव पर प्रदर्शन


इस बीच, एमक्यूएम ने विभाजन के दौरान भारत से पाकिस्तान आए लोगों (मुहाजिर) के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर वाशिंगटन के यूएस कैपिटल के सामने प्रदर्शन किया और पाकिस्तान व इमरान के खिलाफ नारे लगाए। एमक्यूएम ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सरकार कराची और आसपास के इलाकों में रह रहे मुहाजिरों के साथ सौतेला व्यवहार करती है। उनके मानवाधिकारों का लंबे समय से उल्लंघन हो रहा है। 

पाकिस्तान को बनाऊंगा सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम : इमरान


इमरान खान ने कहा कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में टीम के प्रदर्शन के बाद वो पाकिस्तानी टीम को ठीक कर देंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं जब इंग्लैंड गया तो मैंने वहां क्रिकेट खेलना सीखा। जब हम वापस आए तो हमने अन्य खिलाड़ियों के स्टैंडर्ड को भी बढ़ा दिया। इस विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन के बाद मैंने निर्णय लिया है कि मैं टीम को ठीक कर दूंगा। मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने पर काम कर रहा हूं।’

आईएमएफ ने पाकिस्तान पर बढ़ाया दबाव


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान से घरेलू स्तर पर कर राजस्व संग्रह बढ़ाने को कहा है। वित्तीय संकट में फंसे पाकिस्तान को आईएमएफ ने हाल में 6 अरब डालर का राहत पैकेज मंजूर किया है। आईएमएफ के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक डेविड लिप्टन ने कहा, ‘मैंने सामाजिक और विकास के लिए जरूरी खर्चों को देखते हुए पाकिस्तान से घरेलू कर राजस्व संग्रह बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है, ताकि कर्ज में कमी लाई जा सके। मैंने पीएम इमरान के साथ हालिया आर्थिक घटनाक्रमों और आईएमएफ द्वारा समर्थित आर्थिक सुधार कार्यक्रम पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed