फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाशिंगटन में बाढ़ आने से रेल, बिजली सब ठप, व्हाइट हाउस में भी भरा पानी

Tue, 09 Jul 2019 01:05 PM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 09 Jul 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
United States of America: Heavy rains swamped the national capital on Monday morning
वाशिंगटन में बारिश - फोटो : social media

संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय राजधानी वाशिंगटन में सोमवार को सुबह भारी बारिश हुई। बारिश ने इतना कहर बरपाया कि सड़कों और रेल मार्गों पर आवाजाही भी ठप हो गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं राजधानी में बिजली भी गुल हो गई। बारिश के कारण व्हाइट हाउस के प्रेस एरिया का एक हिस्सा भी प्रभावित हुआ है।

United States of America: Heavy rains swamped the national capital on Monday morning
वाशिंगटन में बारिश - फोटो : social media

संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में सोमवार सुबह भारी बारिश हुई है। बारिश ने इतना कहर बरपाया कि सड़कों और रेल मार्गों पर आवाजाही भी ठप हो गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं राजधानी में बिजली भी गुल हो गई। बारिश के कारण व्हाइट हाउस के प्रेस एरिया का एक हिस्सा भी प्रभावित हुआ है। 
 
United States of America: Heavy rains swamped the national capital on Monday morning
वाशिंगटन में बारिश - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारिश वाशिंगटन के अलावा वर्जीनिया और कोलंबिया में हुई है। जिससे एक घंटे में ही 3.3 इंच पानी बरसा। शहर की सड़कें नहर बन गई हैं और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। व्हाइट हाउस के बेसमेंट में भी पानी भर गया है। ये वो जगह है जहां पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था की जाती है। हालात इतने खराब हैं कि मौसम विभाग ने मेट्रो क्षेत्र में बाढ़ आपातकाल घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
United States of America: Heavy rains swamped the national capital on Monday morning
वाशिंगटन में बारिश - फोटो : social media

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खराब मौसम के चलते, यूएस नेशनल रेल-रोड पैसेंजर कॉरपोरेशन ने दक्षिण वाशिंगटन में ट्रेन यातायात सेवा रद्द कर दी है। ऐसा कितने दिनों तक रहेगा ये अभी साफ नहीं है। हालांकि किसी प्रकार के जानमाल की अभी कोई खबर नहीं आई है।

विज्ञापन
United States of America: Heavy rains swamped the national capital on Monday morning
वाशिंगटन में बारिश - फोटो : social media

पानी भर जाने के कारण जॉर्ज वाशिंगटन पार्कवे के एक क्षेत्र और नॉर्थवेस्ट वाशिंगटन के कुछ क्षेत्रों को भी बंद कर दिया गया है। वहीं कोलंबिया क्षेत्र में भी सोमवार रात तक बारिश हुई है। आंधी तूफान के कारण यहां हवाई अड्डों पर परेशानी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तेज बारिश के साथ आंधी तूफान आने की संभावना बनी रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed