फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया के पांच सबसे छोटे देश, एक की आबादी तो हजार से भी कम

Sun, 23 Jun 2019 04:20 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 23 Jun 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Know top 5 Smallest Country in World
दुनिया के सबसे छोटे देश - फोटो : Social Media
लगभग प्रत्येक दिन हम अमेरिका, चीन, रूस जैसे बड़े देशों की खबरें सुनते रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती पर कई ऐसे देश भी हैं जो आपके शहरों से भी छोटे हैं। इतना ही नहीं एक देश तो ऐसा है जहां की आबादी एक हजार भी नहीं है। लेकिन, इस देश में बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। जानिए ऐसे ही देशों के बारे में:
Know top 5 Smallest Country in World
सैन मैरिनो - फोटो : Social Media

सैन मैरिनो-

सैन मैरिनो यूरोप का सबसे पुराना देश है। इसे विश्व का पांचवां सबसे छोटा देश माना जाता है। यहा की भाषा इटालियन है। 61 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की जनसंख्या तकरीबन 33 हजार के आस पास है। 
Know top 5 Smallest Country in World
तुवालु - फोटो : Social Media

तुवालु-

ऑस्ट्रेलिया और हवाई के बीच द्वीप पर बसा यह देश कभी ब्रिटेन का उपनिवेश था। हालांकि जलवायु परिवर्तन के चलते दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश समुद्र में डूब रहा है। इस देश का क्षेत्रफल 26 वर्ग किलोमीटर है। इस देश की राजधानी फुनाफुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know top 5 Smallest Country in World
नौरू - फोटो : Social Media

नौरू-

प्रशांत महासागर में स्थित इस देश का क्षेत्रफल 21.3 वर्ग किलोमीटर के करीब है। इस देश की कुल आबादी करीब 13 हजार है। नौरू दुनिया का सबसे छोटा द्वीप राष्ट्र होने के साथ तीसरा सबसे छोटा देश है। यह दुनिया में एकमात्र ऐसा गणतांत्रिक राष्ट्र है जिसकी कोई राजधानी नहीं है।

विज्ञापन
Know top 5 Smallest Country in World
मोनैको - फोटो : Social Media

मोनैको -

फ्रांस और इटली के बीच समुद्र किनारे बसे इस देश को दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश होने का तमगा प्राप्त है। इस देश का सबसे बड़ा कस्बा मॉन्टे कार्लो है। इस देश का क्षेत्रफल 1.95 वर्ग किमी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed