फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United States heat wave midwest great lakes heat index extreme weather detroit chicago weather alert

US Heat: अमेरिका में भीषण गर्मी का कहर बरकरार, मिडवेस्ट में लगातार चढ़ रहा पारा; पूर्वी राज्यों में अलर्ट जारी

Wed, 01 Jul 2026 02:32 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 01 Jul 2026 02:32 AM IST
सार

अमेरिका के मिडवेस्ट और ग्रेट लेक्स राज्यों में भीषण गर्मी और उमस ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। तापमान 100 डिग्री फारेनहाइट के पार पहुंच गया है। प्रशासन ने इसे खतरनाक घोषित किया है। अब यह गर्मी न्यूयॉर्क और बोस्टन जैसे पूर्वी शहरों की ओर बढ़ रही है।

विज्ञापन
United States heat wave midwest great lakes heat index extreme weather detroit chicago weather alert
अमेरिका में गर्मी का कहर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के मिडवेस्ट और ग्रेट लेक्स राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप है। मौसम विभाग ने इन स्थितियों को खतरनाक बताया है। कई इलाकों में 'हीट इंडेक्स' (तापमान और उमस का मिला-जुला असर) 100 डिग्री फारेनहाइट (37.8 डिग्री सेल्सियस) को पार कर गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना एयर कंडीशनिंग के रहने वाले लोगों के लिए यह गर्मी जानलेवा हो सकती है और वे बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन


इन राज्यों के लिए चेतावनी जारी
वेदर सर्विस के मुताबिक, डेट्रॉइट में हवा का तापमान 90 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर था और गुरुवार तक यह 100 डिग्री फारेनहाइट तक भी पहुंच सकता है। इसके अलावा मिशिगन, इलिनोइस, ओहियो, इंडियाना, केंटकी और आयोवा के बड़े हिस्से में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। गर्मी का असर बुनियादी ढांचे पर भी दिख रहा है। इलिनोइस में कुछ जगहों पर सड़कें गर्मी के कारण ऊपर उठ गईं और उनमें दरारें आ गईं। जब सतह को फैलने की जगह नहीं मिलती, तो वह टूट जाती है। वहीं, शिकागो हिस्ट्री म्यूजियम ने लोगों को ठंडी जगह देने के लिए मुफ्त प्रवेश की सुविधा दी है। डेट्रायट में प्रशासन ने एक दर्जन मनोरंजन केंद्रों को रात 11 बजे तक खुला रखने का फैसला किया है ताकि लोग वहां जाकर खुद को ठंडा रख सकें।
विज्ञापन


पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ती गर्मी
अब यह भीषण गर्मी न्यूयॉर्क और बोस्टन जैसे पूर्वी शहरों की ओर बढ़ रही है। वहां चार जुलाई की छुट्टियों के दौरान भारी गर्मी रहने की संभावना है। फिलाडेल्फिया के पास नॉरिस्टाउन में मौसम की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को होने वाली एक परेड रद्द कर दी गई है। इस बीच, मिल्वौकी में एक स्कूल में लगी आग को बुझाने के लिए 100 से अधिक दमकलकर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। भीषण गर्मी के कारण उन्हें बार-बार अपनी भारी जैकेट उतारनी पड़ी और पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Heat: अमेरिका में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में आउटडोर गतिविधियां रद्द; लोगों के लिए कूलिंग सेंटर खोले गए


आम लोगों की मुश्किलें बढ़ी
आम लोग भी अपनी दिनचर्या बदल रहे हैं। डेट्रायट में खिड़की साफ करने वाले 72 वर्षीय स्टीफन मेसन ने गर्मी से बचने के लिए सुबह जल्दी काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे ही तापमान 85 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गया था। वहीं एक धावक ने अपनी दौड़ने की दूरी कम कर दी क्योंकि उसकी पत्नी को उसकी सुरक्षा की चिंता थी।

इस मुश्किल समय में लोग एक-दूसरे की मदद भी कर रहे हैं। डेट्रायट के पास रहने वाले 64 वर्षीय जॉर्ज लिलर ने अपने घर में नया एसी लगवाया और अपना पुराना विंडो एसी फेसबुक के जरिए मुफ्त में किसी जरूरतमंद को दे दिया। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि पुराने घरों में इतनी गर्मी में रहना कितना मुश्किल होता है। उनका एसी विज्ञापन डालने के 15 मिनट के भीतर ही कोई ले गया। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed