फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United States Department of Defense Pentagon says India-US trade to reach 18 billion dollar

18 अरब डॉलर पहुंच जाएगा भारत-अमेरिका का व्यापार: पेंटागन

Sun, 20 Oct 2019 05:07 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Oct 2019 05:07 AM IST
विज्ञापन
United States Department of Defense Pentagon says India-US trade to reach 18 billion dollar
अमेरिकी रक्षा खरीद एवं प्रमाणन उपमंत्री एलेन एम लॉर्ड - फोटो : Twitter

अगले सप्ताह दिल्ली में भारत-अमेरिका रक्षा तकनीक एवं कारोबार इनिशिएटिव (डीटीटीआई) की 9वीं बैठक होनी है। इससे ठीक पहले शनिवार को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा कि इस साल के अंत तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा कारोबार 18 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


रक्षा खरीद एवं प्रमाणन उपमंत्री एलेन एम लॉर्ड ने कहा कि भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संबंध व सहयोग को आगे बढ़ाते हुए वाशिंगटन नई दिल्ली के साथ अपनी साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने पेंटागन में संवाददाताओं से कहा, ‘द्विपक्षीय रक्षा कारोबार जो कि 2008 में शुरुआत शून्य पर था, उसके इस साल के अंत तक 18 अरब डॉलर पर पहुंचने की संभावना है।’ लॉर्ड दिल्ली में अगले सप्ताह होने वाली डीटीटीआई की बैठक की सह अध्यक्षता करेंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल भारत को इंडिया स्ट्रैटेजिक ट्रेड अथॉरिटी टियर1 का दर्जा दिया था, जो कि भारत को नाटो सहयोगी जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जितने ही अधिकार देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को रिश्ते में तवज्जो दे रहा अमेरिका

एलेन एम लॉर्ड ने कहा कि जैसा अमेरिकी रक्षा विभाग डीटीटीआई के लिए रहता है, वैसे ही मैं अपने भारतीय प्रमुख रक्षा साझेदार के साथ काम जारी रखने के लिए उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि ऐसा दर्जा मिलने के बाद अमेरिकी कंपनियां सीधे तौर पर भारत को उच्च तकनीक वाले हथियार मुहैया करा सकती हैं। इन सभी उदाहरणों से पता चलता है कि अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के साथ रिश्तों पर खासा तवज्जो दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed