{"_id":"5c2876dcbdec2256bd3cf523","slug":"united-nations-nominated-ambassador-heather-nauert-to-face-tough-test-before-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र में नामित हीथर नोर्ट करेंगी अमेरिकी कांग्रेस के सवालों का सामना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र में नामित हीथर नोर्ट करेंगी अमेरिकी कांग्रेस के सवालों का सामना
Sun, 30 Dec 2018 04:36 PM IST
Shani Mishra
भाषा, संयुक्त राष्ट्र
भाषा, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Shani Mishra
Updated Sun, 30 Dec 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
हीथर नोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के लिए नामित की गईं फॉक्स न्यूज की पूर्व एंकर एवं विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट को पद ग्रहण करने से पहले अपनी योग्यता को लेकर सीनेट की विदेश संबंध समिति के कड़े प्रश्नों का सामना करना होगा।
अगर नोर्ट (48) के नाम को सीनेट की मंजूरी मिली तो वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर निकी हैली की जगह ले लेंगी।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने नोर्ट को संयुक्त राष्ट्र में इस शीर्ष राजनयिक पद के लिए नामित किया था। ट्रंप ने यह फैसला निकी हैली के इस्तीफा देने के बाद लिया था। हालांकि ट्रंप की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम का हिस्सा होने की वजह से हैली को कैबिनट बैठकों में भाग लेने की शक्ति मिली हुई थी, लेकिन नोर्ट को यह शक्ति नहीं दी गई है।
सीनेट की विदेश संबंध समिति ने नोर्ट की परीक्षा लेने की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन अगले महीने ऐसा होने की संभावना है। सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी को कांग्रेस के उच्च सदन में बहुमत हासिल है, लेकिन विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों का कहना है कि वे इस पद के लिये नोर्ट की योग्यता को लेकर उनसे कुछ सवाल पूछना चाहते हैं।
विज्ञापन
विदेश संबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य बॉब मेनेन्डेज ने कहा कि उन्हें (नोर्ट) विदेश नीति का अनुभव नहीं है। प्रवक्ता होना और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का मुख्य राजनयिक होना दोनों अलग-अलग बातें हैं।