फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations chief Guterres calls on Hamas to release hostages without conditions

Hamas Israel War: ‘बिना किसी शर्त के बंधकों को तुरंत करें रिहा’, हमास से संयुक्त राष्ट्र महासचिव की अपील

Mon, 16 Oct 2023 07:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 16 Oct 2023 07:58 AM IST
सार

गुतारेस ने कहा कि इन दोनों ही हालातों में किसी सौदेबाजी की जरूरत नहीं है। दोनों को तुरंत यह लागू कर देना चाहिए क्योंकि यह सही काम है। गाजा में पानी, बिजली और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी हो रही है।
 

विज्ञापन
United Nations chief Guterres calls on Hamas to release hostages without conditions
एंतोनियो गुतारेस

विस्तार

हमास और इस्राइल के संघर्ष में अभी तक कई हजारों लोगों की जान जा चुकी है। स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इस्राइल दावा कर रहा है कि हमास ने कई लोगों को बंधक बना लिया है। ऐसे में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने हमास से बिना किसी शर्त के बंधकों को तत्काल रिहा करने को कहा है।

विज्ञापन

यह की अपील
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गुतारेस ने मानवीय अपील की। उन्होंने कहा, ‘मैं दो मानवीय अपील करना चाहता हूं एक हमास से और दूसरा इस्राइल से। हमास को बिना किसी शर्त के बंधकों को तुरंत रिहा कर देना चाहिए। वहीं, गाजा में नागरिकों को मानवीय सहायता देने के लिए इस्राइल को बेरोकटोक पहुंच प्रदान की जानी चाहिए।

विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं की भी हो रही कमी
गुतारेस ने कहा कि इन दोनों ही हालातों में किसी सौदेबाजी की जरूरत नहीं है। दोनों को तुरंत यह लागू कर देना चाहिए क्योंकि यह सही काम है। गाजा में पानी, बिजली और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक 3900 से अधिक की मौत
जानकारी के अनुसार, इस्राइल में अभी तक 1400 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, 3600 से अधिक घायल हैं। वहीं, गाजा पट्टी में करीब 2500 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले, रक्षा मंत्री गैलेंट ने कहा था कि एक अनुमान के अनुसार, गाजा पट्टी में हमास ने 150-200 इस्राइलियों को बंधक बना लिया है। उन्होंने कहा था कि वह बंधक बनाए गए लोगों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed