फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United nation Says Bangladesh violence needs to stop, Condemned The Attacks On The Hindu In Bangladesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला: अमेरिका के बाद अब संयुक्त राष्ट्र ने भी की निंदा, सरकार से की निष्पक्ष जांच की मांग

Tue, 19 Oct 2021 01:55 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Oct 2021 01:55 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले उसके संविधान में निहित मूल्यों के खिलाफ हैं और प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को घटनाओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की जरूरत है।

विज्ञापन
United nation Says Bangladesh violence needs to stop,  Condemned The Attacks On The Hindu In Bangladesh
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला - फोटो : Twitter@ Jai Rajputana

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमले को लेकर भारत के साथ-साथ अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने भी चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले उसके संविधान में निहित मूल्यों के खिलाफ हैं और प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को घटनाओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की जरूरत है।

विज्ञापन

 
बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर मिया सेप्पो ने ट्वीट करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हालिया हमले सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा से प्रेरित, संविधान के मूल्यों के खिलाफ हैं और इसे रोकने की जरूरत है। हम सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं। हम सभी से समावेशी सहिष्णु बांग्लादेश को मजबूत करने के लिए हाथ मिलाने का आह्वान करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



अमेरिका ने भी की निंदा
अमेरिका ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों पर हाल में हुए हमलों की घटनाओं की निंदा की है। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि धर्म चुनने की आजादी, मानवाधिकार है। दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति, फिर चाहे वह किसी भी धर्म या आस्था को मानने वाला हो, उसका अपने अहम पर्व मनाने के लिए सुरक्षित महसूस करना जरूरी है। प्रवक्ता ने कहा, ‘विदेश मंत्रालय, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों पर हाल में हुए हमलों की घटनाओं की निंदा करता है। 


हिंसा में अब तक छह लोगों की गई जान, 45 गिरफ्तार
बांग्लादेश में अफवाह के बाद भड़की हिंसा में अब तक छह लोग मारे जा चुके हैं।  पुलिस के मुताबिक, पीरगंज में हिंदुओं के कम से कम 66 घर आग के हवाले कर दिए गए। गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदुओं के घर जलाने वाले दोषियों की पहचान की गई और 45 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, अब तक 71 से ज्यादा केस में 450 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

भारतीय उच्चायुक्त से मिला हिंदू समुदाय
समाचार पत्र द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार हिंदू समुदाय के नेताओं ने सोमवार शाम ढाका में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी से मुलाकात की है। ढाका स्थित संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी का संदेश इस वजह से आया है, क्योंकि हाल ही में संपन्न दुर्गा पूजा समारोह के दौरान अल्पसंख्यकों हिंदुओं को टारगेट करते हुए सांप्रदायिक हिंसा देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed