फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United kingdom issued urgent call for plasma donation by Indian and South Asian heritage people

ब्रिटेन: भारत और दक्षिण एशियाई लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील, देश में दूसरी लहर की संभावना

Sat, 22 Aug 2020 10:14 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 22 Aug 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
United kingdom issued urgent call for plasma donation by Indian and South Asian heritage people
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

यूनाइटेड किंगडम की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने एक जरूरी कॉल जारी की है, जिसमें यूके ने भारत और दक्षिण एशिया विरासत के लोगों को अपना प्लाज्मा डोनेट करने की बात ही है। जो लोग कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं, वो अपना प्लाज्मा यूनाइटेड किंगडम की जनता के लिए डोनेट कर सकते हैं ताकि उनकी जिंदगियां बचाई जा सके। 

विज्ञापन



जानकारों के मुताबिक, गोरे लोगों की तुलना से दक्षिण एशिया के लोगों के शरीर में ज्यादा एंटीबॉडी बनती हैं, इससे किसी दूसरे की जान आसानी से बचाई जा सकती है। एनएचएस ने कहा कि एंटीबॉडी सहित प्लाज्मा से कई कोरोना संक्रमिल मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन


इसलिए देश में कोरोना की दूसरी लहर आने के डर से इसकी मागं की जा रही है। हमें एशियन कम्यूनिटी से बहुत अच्छा जवाब मिला है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ब्लड एंड ट्रांसप्लांट की कंसल्टेंट रक्तविशेषज्ञ रेखा आनंद का कहना है कि कोविड-19 एशियन कम्यूनिटी के लोगों को ज्यादा संक्रमित कर रहा है और ऐसे में प्लाज्मा डोनेट करने से किसी की जान बचाई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएसबीटी की कंसल्टेंट डोनर मेडिसिन डॉ श्रुति नारायण का कहना है कि प्लाज्मा डोनेट करना सुरक्षित, साफ और सरल प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में 45 मिनट लगते हैं और आपके शरीर में जल्द ही प्लाज्मा और एंटीबॉडी को रिप्लेस किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्योंकि आपकी लाल रक्त कोशिका आपके पास वापस आ जाती हैं, इसलिए आप सामान्य दिनों की तरह अपनी दिनचर्या चला सकते हैं।

एनएचएसबीटी के क्लीनिकल सपोर्ट टीम के डॉ सुहैल असघर का कहना है कि कुछ लोग प्लाज्मा डोनेट करने से पहले डरे हुए होते हैं। हमारी डोनेटश टीम ऐसे लोगों का ध्यान रखती है और उन्हें डोनेट करने से पहले अच्छा और बेहतर महसूस कराती है। टीम की ओर से ऐसे लोगों को ये समझाया जाता है कि प्लाज्मा डोनेट करने से आप किसी की जान बचा सकते हैं।

यूनाइटेड किंगडम के सभी मुख्य शहरों और नगरों में प्लाज्मा सेंटर बना दिए गए हैं। एनएचएसबीटी के डोनर मेडिसिन के कंसल्टेंट डॉ नाइम अख्तर का कहना है कि प्लाज्मा डोनेशन लोगों की मदद करने का एक तरीका है। प्लाज्मा डोनेट करने से आप कोरोना वायरस से जूझ रहे किसी मरीज की जान बचा सकते हैं ताकि वो और समय अपने परिवार के साथ बिता सके। 



एनएचएसबीटी कैंपेन में दक्षिण एशिया विरासत के कई जानकार शामिल हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में यूनाइटेड किंगडम ने भारत और दक्षिण एशिया के जन्मे लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed