फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Unique solution for the countries suffering from Corona virus, this company made 'coffin bed'

कोरोना की मार झेल रहे देशों के लिए अनोखा समाधान, इस कंपनी ने बनाया 'ताबूत वाला बिस्तर'

Sat, 09 May 2020 07:48 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 09 May 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Unique solution for the countries suffering from Corona virus, this company made 'coffin bed'
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कहर बरपा रखा है। इस महामारी से विश्वभर में अब तक 40 लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हैं। वहीं, इस खतरनाक बीमारी से दुनियाभर में 2.76 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में अस्पतालों में बिस्तरों और ताबूतों की कमी से एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है, जिसको लेकर कोलंबियाई विज्ञापन कंपनी एक अजीबो-गरीब समाधान लेकर आई है।

विज्ञापन


कोलंबिया की विज्ञापन कंपनी ने एक ऐसा आइडिया दिया है, जो सुनने में आपको काफी अजीबो-गरीब लग सकता है। दरअसल एबीसी डिस्प्लेज ने मोटे गत्ते का एक बिस्तर तैयार किया है। इस बिस्तर के चारों ओर धातु की रेलिंग लगाई गई हैं। इसे इस तरह से बनाया गया है कि यह बिस्तर और ताबूत दोनों का काम करेगा।
विज्ञापन


बिस्तर की डिजाइनिंग कुछ इस तरह की गई है कि अगर उपचार के दौरान मरीज की मौत हो जाती है तो यह बिस्तर ताबूत का भी काम करेगा।

कंपनी के प्रबंधक रोडोल्फो गोमेज ने इस दौरान कहा कि निकटवर्ती इक्वाडोर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ी है, जिसके कारण बिस्तर और ताबूतों की हो रही कमी को देखने के बाद उनके दिमाग में ऐसा बिस्तर बनाने का विचार आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तटीय शहर गुआयाक्विल शहर में पिछले महीने कोरोना वायरस महामारी के मामले बढ़ने के बाद मृतको के प्रियजनों को इंतजार करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान कई लोग लकड़ी के ताबूत नहीं तलाश पाए। वहीं, बहुत से ऐसे भी लोग थे जो ताबूत का खर्च उठाने में सक्षम नहीं थे। मजबूरी में इन लोगों ने दान में मिले गत्तों के ताबूतों का इस्तेमाल किया।


गोमेज ने बताया कि वो कोलंबिया के अमेजोनास विभाग को अपने बनाए 10 नए बिस्तर दान देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादा मामलों के कारण यहां संसाधनों की कमी है। हालांकि, अस्पताल या प्रशासन इन बिस्तरों का इस्तेमाल करेगा या नहीं इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा इन बिस्तरों को लेकर अभी यहां से कोई भी ऑर्डर नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed