फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Union Minister Ashwini Vaishnaw said Trust and talent attracting investors to India

WEF: 'विश्वास और प्रतिभा के दम पर निवेशकों को आकर्षित कर रहा भारत'; दावोस में बोले अश्वनी वैष्णव

Fri, 24 Jan 2025 10:37 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 24 Jan 2025 10:37 PM IST
सार

वैष्णव ने यह भी कहा कि भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, एक समय था जब लोग केवल लागत के आधार पर किसी गंतव्य का मूल्यांकन करते थे। लेकिन आज किसी भी मूल्यांकन में पहला कारक विश्वास है और यह बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Union Minister Ashwini Vaishnaw said Trust and talent attracting investors to India
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारत में निवेशकों को आकर्षित करने वाले दो सबसे महत्वपूर्ण कारक हैं विश्वास और प्रतिभा। विश्व आर्थिक मंच वार्षिक बैठक के समापन पर मीडिया से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि वैश्विक कंपनियां भारत को लेकर बहुत उत्साहित हैं, मौजूदा कंपनियां विस्तार करने की योजना बना रही हैं। कई नई कंपनियां देश में अपना कारोबार स्थापित करना चाहती हैं। रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि कई नई सेमीकंडक्टर कंपनियों ने भी अपनी रुचि दिखाई है, जबकि उनके मंत्रालय ने नए चिपसेट बनाने का काम भी शुरू किया है। इन्हें भारत में डिजाइन और निर्मित किया जाएगा।

विज्ञापन


वैष्णव ने यह भी कहा कि भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, एक समय था जब लोग केवल लागत के आधार पर किसी गंतव्य का मूल्यांकन करते थे। लेकिन आज किसी भी मूल्यांकन में पहला कारक विश्वास है और यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से हमारी विदेश और आर्थिक नीतियों के माध्यम से दुनिया के सामने एक मानक स्थापित किया है, उसमें विश्वास का तत्व बहुत बड़ा है। दुनिया उस विश्वास को पहचानती है और भारत को एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में देखती है। मंत्री ने कहा कि प्रतिभा एक और बहुत महत्वपूर्ण कारक है। उन्होंने कहा, हमारे पास जिस तरह की प्रतिभा पाइपलाइन है, वह कई देशों में नहीं है। लागत अधिक या कम हो सकती है, लेकिन ऐसा प्रभावशाली प्रतिभा पूल कहीं और नहीं मिल सकता।

विज्ञापन

 

स्विट्जरलैंड के रेलवे ट्रैक के रखरखाव पर ली जानकारी
रेलवे के बारे में मंत्री ने कहा कि स्विस रेल अधिकारियों से मिलने और कुछ संयंत्रों का दौरा करने के लिए दावोस आने से पहले उन्होंने ज्यूरिख और कुछ अन्य स्थानों पर पूरा दिन बिताया। उन्होंने कहा, मैंने स्विट्जरलैंड के रेलवे ट्रैक रखरखाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी ली। इसमें वे किस तरह की तकनीक का उपयोग करते हैं और उनके प्रोटोकॉल और प्रक्रियाएं क्या हैं। मैंने उनसे यह भी पूछा कि वे अपने डेटा को कैसे बनाए रखते हैं, पटरियों के रखरखाव के लिए वे किस तरह के उपकरणों का उपयोग करते हैं। सभी बुनियादी विवरण को मैंने समझने की कोशिश की है। आने वाले दिनों में इन तरीकों को इसे हम भारत में क्रियान्वयन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जल प्रबंधन पर अन्य देशों के साथ सहयोग करने के लिए भारत तैयार : सीआर पाटिल
जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान वैश्विक नेताओं से कहा कि भारत जल संरक्षण प्रयासों पर अन्य देशों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। शुक्रवार को समाप्त हुए पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सतत जल प्रबंधन तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बैठक में उपस्थित वैश्विक नेताओं से कहा कि भारत विश्व समुदाय के लाभ के लिए उन तरीकों को साझा करने के लिए तैयार है। उन्होंने जल संरक्षण की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए सभी देशों से समान जल प्रबंधन के लिए आगे आने का भी आग्रह किया।

उन्होंने वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने और जल-सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए परिवर्तनकारी चर्चा शुरू करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता और तत्परता को दोहराया। कहा, प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लेते हैं। जल संरक्षण, जल सुरक्षा और सभी के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एक समय था जब गुजरात के कई इलाकों में भीषण जल संकट था, लेकिन उनके नेतृत्व में उठाए गए दूरदर्शी कदमों ने पूरे क्षेत्र में जल सुरक्षा और स्थिरता ला दी है। पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर जिले में कम से कम 75 अमृत झीलों का लक्ष्य रखा था, जबकि आज 60,000 से अधिक झीलें बनाई या पुनर्जीवित की जा चुकी हैं, जो जल संसाधन और प्रबंधन प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

 

महिलाओं को सशक्त बनाने में एआई अहम भूमिका निभा सकते हैं : स्मृति ईरानी
विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में भाग ले रही पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि एआई जैसी नवीनतम तकनीक महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

'एलायंस फॉर ग्लोबल गुड-जेंडर इक्विटी एंड इक्वैलिटी' की संस्थापक और अध्यक्ष ईरानी ने बैठक के दौरान एक विशेष साक्षात्कार में बताया कि भारत ने महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके कौशल को बढ़ाने और उनके समग्र कल्याण में सुधार करने के लिए कई महत्वाकांक्षी पहल की हैं। ईरानी ने एलायंस के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के प्रयासों का हवाला देते हुए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा, हमारा मिशन दुनिया भर के लोगों को जोड़ना और व्यापार में महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके कौशल को विकसित करना है। उन्होंने इन प्रयासों को आगे बढ़ाने में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महत्वपूर्ण समर्थन पर प्रकाश डाला।

हमारा लक्ष्य 1 लाख महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना है
उन्होंने कहा, अब तक हमने 4,000 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए परियोजनाएं शुरू की हैं। भारत में हमारा लक्ष्य 1 लाख महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना है। इन योजनाओं में पूंजी तक पहुंच को सुगम बनाना, उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए उत्पादों को फिर से तैयार करने में मदद करना और वैश्विक प्रमाणन और मानकों को पूरा करने के लिए उनका मार्गदर्शन करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed