Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN weather agency issues 'red alert' on climate change after record heat, ice-melt increases in 2023

WMO: 2023 में रिकॉर्ड गर्मी और बेतरतीब मौसम के बाद रेड अलर्ट; गुटेरस बोले- हमारा ग्रह खत्म होने की कगार पर

Tue, 19 Mar 2024 07:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 19 Mar 2024 07:58 PM IST
सार

इस रिपोर्ट को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी एक संकट कॉल जारी कर रही है। वैश्विक जलवायु रिपोर्ट में ताजा आंकड़े ग्रह को अंतिम कगार पर दिखाते हैं।

विज्ञापन
UN weather agency issues 'red alert' on climate change after record heat, ice-melt increases in 2023
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने ग्लोबल वार्मिंग को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। अपनी हालिया रिपोर्ट में वैश्विक संगठन ने कहा है दुनिया की प्रवृत्ति को बदलने के प्रयास अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। इस रिपोर्ट में साल 2023 में ग्रीनहाउस गैसों, भूमि और पानी के तापमान और ग्लेशियरों और समुद्री बर्फ के पिघलने में हुई अप्रत्याशित बढोतरी का भी हवाला दिया गया है। 

विज्ञापन


विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मंगलवार को 'वैश्विक जलवायु की स्थिति' रिपोर्ट जारी की है। इसमें चिंता जताई गई है कि जलवायु में हो रहे अप्रत्याशित परिवर्तनों को रोकने और उन्हें बदलने के लक्ष्यों पर खतरा मंडरा रहा है। इतना ही नहीं पृथ्वी के तापमान में तेजी बढ़ोतरी हो रही है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने कहा है कि दुनिया को ग्रहों के तापमान में वृद्धि को पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस( 2.7 डिग्री फारेनहाइट) तक सीमित करने के लिए एकजुट होना होगा।  
विज्ञापन


गुटेरेस ने जाहिर की चिंता
जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में वृद्धि को इसी बात से समझा जा सकता है कि डब्ल्यूएमओ के महासचिव सेलेस्टे साउलो ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते में तय की गई 1.5 डिग्री सेल्सियस के इतना करीब दुनिया कभी नहीं थी। वहीं, यूरोपीय संघ की कॉपरनिकस क्लाइमेट सर्विस ने बताया है कि कैलेंडर वर्ष 2023 1.48 सेल्सियस (2.66 फारेनहाइट) पर 1.5 डिग्री सेल्सियस से ठीक नीचे था, लेकिन इस साल की रिकॉर्ड गर्म शुरुआत ने 12 महीने के औसत को उस स्तर से आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी एक संकट कॉल जारी कर रही है। वैश्विक जलवायु रिपोर्ट में ताजा आंकड़े ग्रह को अंतिम कगार पर दिखाती है। वहीं, यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन स्कूल के डीन जोनाथन ओवरपेक ने भी इस रिपोर्ट पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट चिंताजनक है। सभी बुरी खबरों के अलावा, मुझे सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि ग्रह अब पिघलने के चरण में है।  


अक्षय ऊर्जा ही समाधान
संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख गुटेरस ने जोर देकर कहा कि दुनिया के पास अभी भी धरती के दीर्घकालिक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा से नीचे रखने और जलवायु की सबसे खराब स्थिति से बचने का मौका है। इसके लिए सभी देशों को अक्षय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) के इस्तेमाल को बढ़ाना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed