{"_id":"5c6cd32bbdec225fe96d797d","slug":"un-tells-india-and-pakistan-to-take-immediate-measures-to-reduce-tension-after-pulwama-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले के बाद पैदा हुए तनाव को कम करने के तुरंत कदम उठाएं भारत और पाकिस्तान: संयुक्त राष्ट्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पुलवामा हमले के बाद पैदा हुए तनाव को कम करने के तुरंत कदम उठाएं भारत और पाकिस्तान: संयुक्त राष्ट्र
Wed, 20 Feb 2019 09:40 AM IST
अजय सिंह
भाषा, संयुक्त राष्ट्र
भाषा, संयुक्त राष्ट्र
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 20 Feb 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
United Nations
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि वे पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को कम करने के लिए "तत्काल कदम" उठाएं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यहां मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "महासचिव ने दोनों पक्षों के अत्यधिक संयम बरतने और तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। यदि दोनों पक्ष राजी होते हैं तो वह मध्यस्थता के लिए हमेशा तैयार हैं।"
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन ने महासचिव के साथ बैठक का अनुरोध किया है। इसके अलावा पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र को दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
दुजारिक से जब इसके संबंध में प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा, "... भारत और पाकिस्तान के बीच हालात देखकर, हम पुलवामा में 14 फरवरी को भारतीय सुरक्षाबलों पर हुए हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने को लेकर काफी चिंतित हैं।"
उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के मिशन ने महासचिव के साथ बैठक का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा, "हमने संयुक्त राष्ट्र को पत्र भेजे जाने संबंधी प्रेस रिपोर्ट देखी हैं। जहां तक हमें पता चला है, अभी तक ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।"
गुतारेस ने आतंकवादी हमले की पिछले सप्ताह "कड़ी" निंदा की थी।
आतंकवादी हमले पर 'पीटीआई' के प्रश्न का उत्तर देते हुए दुजारिक ने कहा, "हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और हमला करने वालों को न्याय के दायरे में लाए जाने का आह्वान करते हैं।"