{"_id":"66aac96278fa8243b20654d3","slug":"un-secretary-general-guterres-calls-killing-of-hamas-hezbollah-leaders-dangerous-escalation-in-israeli-attacks-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN: 'हमास-हिजबुल्ला नेताओं की हत्या खतरनाक वृद्धि', इस्राइली हमलों के बाद बोले संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UN: 'हमास-हिजबुल्ला नेताओं की हत्या खतरनाक वृद्धि', इस्राइली हमलों के बाद बोले संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस
Thu, 01 Aug 2024 05:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:01 AM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को कहा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को किसी भी ऐसी कार्रवाई को तत्काल रोकने के लिए मिलकर काम करना चाहिए जो पूरे मध्य पूर्व को खतरे में डाल सकती है और नागरिकों पर विनाशकारी प्रभाव डाल सकती है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोलन हाइट के फुटबॉल मैदान पर हुए रॉकेट हमले के बाद इस्राइल ने हमास और हिजबुल्ला पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में इस्राइल द्वारा किए गए दोहरे हमलों में हमास और हिजबुल्ला के वरिष्ठ नेताओं की मौत हो चुकी है। इस्राइली हमलों में मारे गए हमास-हिजबुल्ला के नेताओं को हत्या बताते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसे खतरनाक बताया है। साथ ही उन्होंने इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय राजनयिक प्रयास का आह्वान किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को कहा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को किसी भी ऐसी कार्रवाई को तत्काल रोकने के लिए मिलकर काम करना चाहिए जो पूरे मध्य पूर्व को खतरे में डाल सकती है और नागरिकों पर विनाशकारी प्रभाव डाल सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि इस्राइल के कब्जे वाले गोलन हाइट के फुटबॉल मैदान पर हुए रॉकेट हमले में 12 बच्चों व किशोरों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। हिजबुल्ला के इस हमले से भड़के इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी थी कि हिजबुल्ला को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। जिसके बाद इस्राइल ने बीते शनिवारि को पूरी रात हिजबुल्ला के ठिकानों पर रॉकेट बरसाए थे।
विज्ञापन
हमास के अनुसार, हमास नेता इस्माइल हानियेह बुधवार को नवनिर्वाचित ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के शपथ ग्रहण के लिए अपनी यात्रा कर रहे थे। इस दौरान ईरान के अंदर एक दुस्साहसिक हमले के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि, कुछ समय पहले ही बेरूत में एक हवाई हमले में हिजबुल्ला कमांडर फुआद शुक्र मारा गया था।
दुजारिक ने कहा, महासचिव का मानना है कि दक्षिण बेरूत और तेहरान में हमने जो हमले देखे हैं, वे इस समय एक खतरनाक वृद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें सभी प्रयासों के बजाय गाजा में युद्धविराम, सभी इस्राइली बंधकों की रिहाई, मानवीय सहायता में भारी वृद्धि होनी चाहिए। गाजा में फलस्तीनियों के लिए सहायता और लेबनान और ब्लू लाइन के पार शांति की वापसी होनी चाहिए, जो लेबनान को इस्राइल से अलग करती है। हालांकि, गुटेरेस अधिकतम संयम का आह्वान कर रहे हैं, लेकिन इस बेहद संवेदनशील समय में अकेले यह पर्याप्त नहीं है। वह सभी से क्षेत्रीय तनाव कम करने की दिशा में सख्ती से काम करने का आग्रह करते हैं।