{"_id":"5e431afb8ebc3ee590709f8c","slug":"un-secretary-general-antonio-guterres-will-visit-kartarpur-sahib-on-pakistan-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक दौरे पर यूएन के महासचिव करेंगे करतारपुर साहिब के दर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक दौरे पर यूएन के महासचिव करेंगे करतारपुर साहिब के दर्शन
Wed, 12 Feb 2020 02:52 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
एंतोनियो गुतारेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस आगामी सप्ताह पाकिस्तान दौरे पर जाएंगे और इस दौरान वह करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब भी जाएंगे। वे रविवार को इस्लामाबाद पहुंचेंगे और यहां प्रधानमंत्री इमरान खान और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करेंगे। वे यहां जलवायु परिवर्तन पर एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि गुटेरस की इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे के अंतरराष्ट्रीकरण की नापाक कोशिश भी कर सकता है। गुटेरस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया, ‘वह अगले मंगलवार करतारपुर साहिब भी जाएंगे जहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अंतिम दिन बिताए थे।’
विज्ञापन
अफगानिस्तान के शरणार्थियों को पाकिस्तान में शरण देने के 40 बरस पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को वे 17 फरवरी को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पाक सरकार और संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी मामलों की एजेंसी तथा शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त फिलिप्पो ग्रांडी संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
विज्ञापन