फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Secretary General Antonio Guterres indicate that UNSC may meet soon to discuss coronavirus pandemic

कोविड-19 पर चर्चा के लिए जल्द मिलेंगे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देश: गुटेरेश

Mon, 06 Apr 2020 07:57 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 06 Apr 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
UN Secretary General Antonio Guterres indicate that UNSC may meet soon to discuss coronavirus pandemic
यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेश (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

इस समय पूरी दुनिया कोविड-19 जैसे संकट से जूझ रही है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र के महाचसिव एंतोनियो गुटेरेश ने संकेत दिया है कि महामारी को लेकर बातचीत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक हो सकती है। कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में 12 लाख 25 हजार 057 लोग संक्रमित हैं जबकि 70,000 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ब्रीफिंग के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गुटेरेश ने कहा, 'मुझे सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष से परिषद के सदस्य देशों को संबोधित करने का निमंत्रण मिला है, जो मैं करूंगा। मैं अगले हफ्ते करूंगा।' कोविड-19 के वैश्विक प्रकोप के बाद से 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने एक बार भी मुलाकात नहीं की है या महामारी के प्रति एकजुट प्रतिक्रिया या संकल्प नहीं लिया है।
विज्ञापन


डोमिनिकन रिपब्लिक ने चीन के बाद एक अप्रैल से यूएनएससी की अध्यक्षता संभाली है। इससे पहले 31 मार्च तक यह पद चीन के पास था। गुटेरेश ने कहा कि अफगानिस्तान में जहां लड़ाई बढ़ गई है। वहां समय आ गया है कि सरकार और तालिबान मिलकर काम करें और लड़ाई छोड़ दें क्योंकि कोरोना वायरस लोगों को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सीरिया में जहां कोविड-19 के कारण पहली मौत दर्ज की गई है, वहां मेरे विशेष दूत ने देश में पूर्ण और तत्काल राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम के लिए अपील की, ताकि कोविड-19 के खिलाफ सभी प्रयासों के लिए अनुमति दी जा सके। मेरा उद्देश्य अब युद्ध को रोकना है, निर्णय करना नहीं है, युद्ध को रोकना है। मेरा उद्देश्य अब यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध विराम, जिसके तकनीकी पहलुओं पर दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों द्वारा सहमति व्यक्त की गई लेकिन हस्ताक्षर नहीं किए गए, युद्ध विराम को लागू किया जा सके।'


इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अप्रैल और मई के महीनों में होने वाली बैठक को तेजी से विकसित हो रहे कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया था। यूएनजीए के 74वें सत्र के अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद-बंदे ने अप्रैल और मई में होने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठकों को स्थगित करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed