फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN says, Atomic arms race is putting the world in danger

दुनिया को खतरे में डाल रही है एटमी हथियारों की होड़: यूएन

Fri, 28 Feb 2020 02:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 28 Feb 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
UN says, Atomic arms race is putting the world in danger
संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण प्रमुख इजुमी नाकामित्सु - फोटो : social media

संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण प्रमुख इजुमी नाकामित्सु ने चेताया है कि नए सिरे से शुरू हुई परमाणु हथियारों की होड़ दुनिया के लिए बहुत खतरनाक साबित होगी। उन्होंने कहा है कि बीसवीं सदी के सातवें दशक में शीतयुद्ध के बाद पहली बार हालात काफी बिगड़ गए हैं। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के निरस्त्रीकरण प्रमुख ने कहा कि शीतयुद्ध के वक्त तत्कालीन सोवियत संघ और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों की होड़ शुरू हुई थी। मौजूदा हालातों को लेकर उनका इशारा अमेरिका, रूस और चीन की तरफ था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, परमाणु शक्ति संपन्न बड़े देशों के आपसी संबंध पटरी से उतर चुके हैं। तथाकथित रूप से महाशक्तियां कहलाने वाले देशों में हथियारों की होड़ शुरू हो गई है। विभाजन, अविश्वास और संवादहीनता के कारण हालात और भी बदतर हो गए हैं। वर्ष 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया के अलग होने के बाद से रूस-अमेरिकी रिश्ते भी बेहद तनावपूर्ण हैं। पिछले साल दोनों देशों ने एटमी संधि से अलग होने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एटमी संधि बचाने की पहल करेगा ईरान

ईरान ने कहा है कि वह पश्चिमी देशों द्वारा 2015 के परमाणु समझौते को बचाने की किसी भी कोशिश का समर्थन करेगा। अमेरिका 2018 में इस संधि से बाहर निकल गया था और ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिए थे।



इस समझौते में शामिल बचे हुए पक्षकारों से ईरान के वार्ताकार अब्बास अरागची ने वियना में वार्ता के दौरान कहा कि वह उन कदमों को स्पष्ट तौर पर वापस लेने के लिए तैयार हैं जिसमें तेहरान की प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन हुआ लेकिन यह तभी होगा जब अन्य पक्ष भी वैसा ही रुख दिखाएं। बता दें कि यूरेनियम संवर्द्धन के बाद ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने वार्ता प्रक्रिया की पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed