फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN said Unemployment will increase across the world this year

UN: संयुक्त राष्ट्र ने कहा- इस साल दुनियाभर में बढ़ेगी बेरोजगारी, महंगाई के चलते बदतर होंगे हालात

Fri, 12 Jan 2024 06:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 12 Jan 2024 06:33 AM IST
सार

आईएलओ ने कहा, 2023 में अधिकांश जी-20 देशों में वास्तविक मजदूरी में गिरावट आई है, क्योंकि वेतन वृद्धि महंगाई के साथ तालमेल नहीं बिठा पाई। ऐसे में वैश्विक बेरोजगारी दर 5.1% से बढ़कर इस साल 5.2% पर पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
UN said Unemployment will increase across the world this year
संयुक्त राष्ट्र। - फोटो : social media

विस्तार

इस साल दुनियाभर में बेरोजगारी बढ़ेगी। 20 लाख से अधिक लोगों के पास काम नहीं होगा। संयुक्त राष्ट्र की श्रम एजेंसी अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के मुताबिक, बेरोजगारी और रोजगार परक कामकाज में मौजूदा खाई की दर वैश्विक महामारी से पूर्व के स्तर से कुछ कम हुई है, लेकिन इसके बावजूद वैश्विक बेरोजगारी दर के बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन

आईएलओ ने कहा, 2023 में अधिकांश जी-20 देशों में वास्तविक मजदूरी में गिरावट आई है, क्योंकि वेतन वृद्धि महंगाई के साथ तालमेल नहीं बिठा पाई। ऐसे में वैश्विक बेरोजगारी दर 5.1% से बढ़कर इस साल 5.2% पर पहुंचने का अनुमान है। साल 2022 में वैश्विक बेरोजगारी दर 5.3 प्रतिशत थी जो कि पिछले साल थोड़ी बेहतर होकर 5.1 प्रतिशत हो गई। इसके अलावा 2023 में वैश्विक स्तर पर रोजगार परक कामकाज में खाई और श्रमिक बाजार में भागीदारी की दर भी कुछ बेहतर हुई है।

विज्ञापन

श्रम बाजार में बढ़ा असंतुलन
आईएलओ ने कहा कि बढ़ती असमानताएं और सुस्त उत्पादकता चिंता के कारण हैं। अध्ययन में ताजा श्रम बाजार रुझानों का आकलन किया गया है। इसमें बेरोजगारी, रोजगार सृजन, श्रम बल की भागीदारी और काम के घंटे शामिल हैं, फिर उन्हें उनके सामाजिक नतीजों से जोड़ा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन, रूस और मेक्सिको में गत वर्ष दिखी सकारात्मक वेतन वृद्धि
रिपोर्ट के अनुसार चीन, रूस व मेक्सिको ने 2023 में सकारात्मक वास्तविक वेतन वृद्धि दिखी। जी-20 के अन्य देशों में वास्तविक मजदूरी में गिरावट आई। ब्राजील (6.9%), इटली (5%) व इंडोनेशिया (3.5%) में सबसे तेज गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed