{"_id":"61b3a9cf3cbbe9248372ee18","slug":"un-said-that-afghanistans-economic-collapse-is-happening-before-our-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र: अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था हमारी आंखों के सामने ढह रही, हालात बेहद गंभीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र: अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था हमारी आंखों के सामने ढह रही, हालात बेहद गंभीर
Sat, 11 Dec 2021 12:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:56 AM IST
सार
मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा, दानदाता देशों को मानना होगा कि आपातकालीन मानवीय मदद के अलावा उन्हें शिक्षा, अस्पतालों, बिजली व अन्य बुनियादी सेवाओं का समर्थन करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र
- फोटो : Social Media
विस्तार
विश्व निकाय में मानवीय मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा है कि अफगानिस्तान का आर्थिक पतन हमारी आंखों के सामने हो रहा है। उन्होंने विश्व बिरादरी से इसे रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
ग्रिफिथ्स ने कहा, अफगानिस्तान में इन सभी कामों के लिए दानदाता देशों को उस अर्थव्यवस्था में नकदी डालने की जरूरत है जिसमें बैंकिंग प्रणाली बहुत बुरी तरह से ठप देखी गई है। उन्होंने कहा, हम आर्थिक पतन को घातक रूप लेते हुए देख रहे हैं। ये हालात हर सप्ताह और गंभीर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रिफिथ्स ने कहा कि नकदी प्रवाह के मुद्दे को वर्ष के अंत तक सुलझा लिया जाना चाहिए और सर्दियों के दौरान अग्रिम मोर्चा के सेवा कर्मचारियों को पैसा मुहैया कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पहले के दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा कि अफगानिस्तान विशुद्ध मानवीय सहायता के आधार पर सर्दियां आराम से निकाल लेगा।
विज्ञापन
तालिबान से समावेशी होने की अपील
संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों की प्रमुख रोसमैरी डीकार्लो ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ तालिबान अधिकारियों से अफगानिस्तान को एक समावेशी, मानवाधिकार संबंधी दायित्वों का पालन करने वाले और आतंकवाद को काबू करने में एक मजबूत साझेदारी वाला देश बनाने की जरूरत पर चर्चा की है। डीकार्लो ने अपनी तीन दिनी यात्रा के समापन पर यह बात कही। उन्होंने महिलाओं की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई।
अफगानिस्तान में बढ़े अलकायदा आतंकी
शीर्ष अमेरिकी कमांडर जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने कहा है कि हमारी सेना के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद वहां आतंकी समूह अलकायदा के आतंकियों की संख्या कुछ बढ़ी है। जबकि तालिबान नेता इस बात पर बंटे हुए हैं कि अलकायदा से रिश्ते तोड़ने के संबंध में 2020 के संकल्प को पूरा करें या नहीं।