फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN rights chief declines second term After criticism over China

Michelle Bachelet: चीन पर आलोचना के बाद संयुक्त राष्ट्र की अधिकार प्रमुख ने दूसरा कार्यकाल ठुकराया

Mon, 13 Jun 2022 04:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Jun 2022 04:21 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने चौंकाने वाली घोषणा की है। चीन पर आलोचना के बाद उन्होंने दूसरे चार से कार्यकाल को ठुकरा दिया है। 

विज्ञापन
UN rights chief declines second term After criticism over China
michelle bachelet

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने सोमवार को संकेत दिया कि वह अगले चार साल का दूसरा कार्यकाल नहीं मांगेंगी। माना जा रहा है कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की ओर से आलोचना के कारण बालेचेट यह चौंकाने वाली घोषणा की है। बाचेलेट ने चीन का दौरा किया था जिसकी अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों आलोचना की थी। 
विज्ञापन


बाचेलेट ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित मानवाधिकार परिषद के नए सत्र में अपने उद्घाटन भाषण के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह उनकी आखिरी टिप्पणी होगी।  
विज्ञापन


अधिकार कार्यालय की प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि इसका मतलब है कि चिली की पूर्व राष्ट्रपति बाचेलेट दूसरे चार साल के कार्यकाल की मांग नहीं करेंगी, उनका वर्तमान कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र मानवाधिक प्रमुख को संयुक्त राष्ट्र महासचिव ही चुनते हैं। बाचेलेट ने पिछले महीने ही चीन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बात की। हालांकि उन्होंने पश्चिमी शिनजियांग में अल्पसंख्यक मुस्लिमों के कथित मानवाधिकारों के हनन की आलोचना नहीं की थी। जिसके चलते अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने उनकी आलोचना की थी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने हाल ही में बालेलेट का समर्थन किया था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed